{"_id":"5a0495de4f1c1b59678ba9d0","slug":"101510249950-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने मारी युवक को गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने मारी युवक को गोली
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतरौलिया। थाना क्षेत्र के मंगीतपुर गांव के पास बुधवार की रात साढ़े नौ बजे एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने एक युवक की बाइक रोकवाकर उसे गोली मार दी। कमर में गोली लगने से घायल युवक अपनी बाइक लेकर भाग गया और दो किलोमीटर दूर नंदना बाजार में जाकर गिर गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची युवक को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी बाइक पुलिस के कब्जे में है।
घायल युवक बंटी (35) मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। वह काफी दिनों से अतरौलिया बाजार में अपने परिवार के साथ रहता है। बंटी की सजावट करने की दूकान है। बंटी की ससुराल अतरौलिया थाना क्षेत्र के अतरैठ गांव में है। बुधवार को बंटी अपने ससुराल गया था। रात साढ़े नौ बजे वहां से घर लौट रहा था। जैसे ही वह मंगीतपुर बाजार के समीप पहुंचा कि एक बाइक पर सवार तीन बदमाश उसे ओवरटेक करने लगे। बंटी ने अपनी बाइक तेज भगाया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली बंटी कमर में लगी। गोली से घायल होने के बाद भी बंटी अपनी बाइक लेकर भागने लगा और दो किलोमीटर दूर नंदना बाजार में जाकर गिर गया। खून से लथपथ बाइक सवार को सड़क पर पड़ा देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर पहुंची पुलिस ने बंटी को अस्पताल भेजवाया। उसका शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बंटी की बाइक पुलिस के कब्जे में है। सीओ बूढनपुर श्यामनरायण ने बताया कि घटना की रिपोर्ट अभी नहीं दर्ज है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।