फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   खामियां मिलने पर दो पेट्रोल पंप का लाइसेंस निलंबित

खामियां मिलने पर दो पेट्रोल पंप का लाइसेंस निलंबित

Fri, 07 Jul 2017 12:23 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खामियां मिलने पर दो पेट्रोल पंप का लाइसेंस निलंबित
आजमगढ़। शासन के निर्देश पर एडीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से दो पेट्रोल पंपों का पिछले दिनों निरीक्षण किया जहां खामियां मिलने की प्रशासन की रिपोर्ट पर शासन ने दो पेट्रोलपंपों के लाइसेंस निलंबित कर दिया। साथ ही इनके विरुद्ध कंधरापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।वहीं दूसरी तरफ एसडीएम और पूर्ति निरीक्षक ने जांच की वहां कोई गड़बड़ी नहीं पकड़ी गई।
विज्ञापन

तीन मई को एसटीएफ ने लखनऊ के एक पेट्रोल पंप पर छापेमारी कर बड़े पैमाने पर घटतौली पकड़ा था। यह मामला उजागर होने पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने प्रदेश के सभी पेट्रोल पंपों की जांच के लिए टीम गठित कर कार्रवाई का आदेश दिया। सीएम के आदेश पर तात्कालीन एडीएम प्रशासन प्रेमप्रकाश सिंह और तात्कालीन एसपी आनंद कुलकर्णी ने कंधरापुर थाना क्षेत्र के भंवरनाथ और सिधारी थाने के परानापुर के पास स्थित शंकर शाव के दो पेट्रोल पंपों पर छापेमारी की। इस दौरान दोनों पंपों पर घटतौली के लिए इलेक्ट्रानिक मशीन से छेड़छाड़ का मामला पकड़ में आया। शहर के दो पंपों पर गड़बड़ी मिलने के बाद डीएम के निर्देश पर सभी एसडीएम, पूर्ति निरीक्षक और सीओ की संयुक्त टीम गठित कर जिले के 125 से अधिक पेट्रोल पंपों इसमें इंडियन आयल, हिन्दूस्तान पेट्रोलियम, रिलायंस, एसआर पर छापेमारी किया। डीएम और एसपी के निरीक्षण में खामियां पकड़ में आई। लेकिन मातहतों की जांच में कहीं भी कोई गड़बड़ी नहीं पकड़ी गई। जिन दो पंपों पर खामियां उजागर हुई उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी गई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए मुख्य सचिव खाद्य एवं रसद विभाग ने बैजंती पत्नी शंकर साव के दो पंपों का लाइसेंस निलंबित कर दिया। इनके विरुद्ध कंधरापुर थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई। जिलापूर्ति अधिकारी सूर्यमणि मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देश पर बैजंती पत्नी शंकर शाव के भंवरनाथ और परानापुर में स्थित दो पेट्रोल पंपों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed