फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Crackers recovered in huge quantity from two places, seven arrested

भारी मात्रा में दो स्थानों से पटाखा बरामद, सात गिरफ्तार

Tue, 10 Nov 2020 05:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
Crackers recovered in huge quantity from two places, seven arrested
आजमगढ़। अवैध रुप से पटाखों के भंडारण के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में सोमवार देर रात दो मुहल्लों से भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए गए। इस दौरान सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। सातों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

दीपावली के मद्देनजर कई अवैध पटाखा कारोबारियों ने जगह-जगह भारी मात्रा में पटाखे का अवैध भंडारण कर रखा है। आबादी के बीच पटाखों का भंडारण नहीं किया जा सकता है। बावजूद इसके कई व्यापारी आबादी के बीच ही बने मकानों में पटाखों का भंडारण किया हुआ है। मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली थी कि मुकेरीगंज व जामा मस्जिद के पास कुछ घरों में लोगों ने पटाखों का भंडारण कर रखा है। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने बताए गए स्थानों पर छापा मारा। सोमवार रात से शुरू हुई कार्रवाई से अवैध रुप से पटाखा जमा कर रखने वाले पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मच गया। दो दिनों की इस कार्रवाई में पुलिस ने आठ बोरी व चार कार्टून पटाखा बरामद किया। इस दौरान सात पटाखा कारोबारी पकड़े भी गए जिनके खिलाफ शहर कोतवाली में दो मुकदमा भी पंजीकृत किया गया। इनमें मनोज चौरसिया निवासी आसिफगंज, नबी सरवर निवासी मुकेरीगंज, सलमान व आमिर निवासी मुकेरीगंज, अशफाक निवासी मुकेरीगंज, संतोष व आदित्य निवासी अतरैठ थाना अतरौलिया शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed