{"_id":"5faecbb88ebc3e1a2257262e","slug":"cracker-shops-set-up-at-three-places-in-azamgarh-azamgarh-news-vns558224278","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में तीन स्थानों पर लगाई गई पटाखा की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में तीन स्थानों पर लगाई गई पटाखा की दुकानें
शहर के डीएवी कालेज के मैदान से दीपावली के अवसर पर पटाखों की खरिदारी करते लोग।
- फोटो : AZAMGARH
Link Copied
आजमगढ़। उहापोह के बीच पटाखा की दुकाने जिले में शुक्रवार से लग तो गई है लेकिन खरीदार लगभग गायब है। शहर क्षेत्र में तीन स्थानों पर दुकाने लगवाई गई है। वहीं 92 दुकानदारों को एसडीएम सदर स्तर से अस्थाई लाइसेंस जारी किया गया है।
विज्ञापन
एसडीएम सदर गौरव कुमार ने बताया कि शहर क्षेत्र में डीएवी कालेज, आईटीआई मैदान व होमगार्ड परेड ग्राउंड मैदान पर पटाखों की दुकानें लगवाई गई है। शुक्रवार की देर शाम तक 92 दुकानदारों को अस्थाई लाइसेंस जारी किया गया है। दुकाने तीन मीटर की दूरी पर लगवाया गया है और आग से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में बालू व पानी की व्यवस्था भी कराई गई है। इसके साथ ही दुकानों पर बच्चों व बुजुर्गो को न बैठाने की हिदायत भी दी गई है। इस बार पटाखा की दुकाने सजने के बाद भी ग्राहकों का टोटा पटाखा मार्केट में नजर आ रहा है। शुक्रवार को डीएवी पीजी कालेज, आईटीआई मैदान व होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर मैदान पर लगाए गए पटाखा मार्केट में ग्राहकों की संख्या न के बराबर ही नजर आई। दुकानदार अपनी-अपनी दुकाने सजा कर ग्राहकों का इंतजार करते नजर आए। इसी क्रम में जिले के सभी तहसील क्षेत्रों में आबादी से दूर खाली मैदान में पटाखा की दुकाने लगवाई गई है।
शहर के मुख्य चौक क्षेत्र से दीपावली के अवसर पर भगवान गणेश लक्ष्मी की मुर्तियों की खरिदारी करते ल?- फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।