फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CPI demonstrated on price rise

Azamgarh News: भाकपा ने महंगाई को लेकर किया प्रदर्शन

Mon, 31 Jul 2023 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
CPI demonstrated on price rise
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के लोगों ने रविवार को क्षेत्र के हसनाडीह बाजार में विभिन्न समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को दस सूत्री मांग पत्र भेजा। अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज बेग ने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। किसान मजदूर व्यापारी परेशान हैं। महंगाई लोगों की कमर तोड़ रही है लेकिन सरकार सिर्फ बड़े-बड़े वादे कर रही है। मांग किया कि किसानों और मजदूरों को 10 हजार वृद्धा पेंशन हर महीने दी जाए। किसानों की कर्ज माफी की जाए। कृषि के लिए मुफ्त बिजली किसानों को दी जाए। जर्जर तार और मशीनों को दुरुस्त किया जाना आवश्यक है। दशकों से गड्ढों में तब्दील हुए अहरौला- कप्तानगंज मार्ग कर निर्माण कराया जाय। इस दौरान जिलाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ, राजेंद्र प्रसाद, रामू प्रजापति, निर्मल चौहान, फिरतू कनौजिया, हरिराम विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed