{"_id":"65eff46f54b985860702eeb1","slug":"cow-smuggler-carrying-a-reward-of-rs-20000-caught-by-up-stf-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-112509-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 20 हजार का इनामी गो तस्कर चढ़ा यूपी एसटीएफ के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 20 हजार का इनामी गो तस्कर चढ़ा यूपी एसटीएफ के हत्थे
विज्ञापन
यूपी एसटीएफ व गंभीरपुर थाना पुलिस ने रविवार की शाम 20 हजार के इनामी गो तस्कर को रोहुआ मुस्तफाबाद से गिरफ्तार कर लिया। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है। इनामी अपराधी का एक साथी पहले ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था।
बीते सात दिसंबर को पशु तस्कर एक पिकअप पर गोवंश को क्रूरता पूर्वक रस्सी से बांध कर लादा हुआ था। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने बरामद गोवंश को गोशाला भेजा और तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। तस्करों की पहचान अबुल कैश उर्फ कैश मोहम्मद निवासी मुहम्मदपुर भिटिया थाना गंभीरपुर व पप्पू यादव निवासी नगरइयां जहानपुर को नामजद किया। अगले ही दिन आठ दिसंबर 2023 को पुलिस ने पप्पू यादव को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। जबकि साथी अब्दुल मौके से फरार हो गया था।
मो. कैश के खिलाफ 20 हजार का इनाम घोषित किया गया था। इनामी अपराधी की तलाश में यूपी एसटीएफ की टीम भी सक्रिय थी। रविवार को यूपी एसटीएफ के उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार व एसओ गंभीरपुर बसंतलाल की टीम ने मो. कैश को रोहुआ मुस्तफाबाद से गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसका संबंधित धाराओं में पुलिस ने चालान कर दिया।