फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Cow smuggler arrested in police encounter, cases registered in several police stations

Azamgarh News: गोवंश तस्कर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज केस

Tue, 14 Oct 2025 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Cow smuggler arrested in police encounter, cases registered in several police stations
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बलिया। गो वंश-तस्कर व 25 हजार का इनामी अशोक यादव को दुबहड़ पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी कृपाशंकर ने बताया कि दुबहड़ पुलिस ग्रीन फिल्ड एक्सप्रेसवे के पास जनेश्वर मिश्र सेतु जाने वाले रास्ते के पास सोमवार की देर रात चेकिंग कर रही थी।
उसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर आ रहे एक व्यक्ति को रुकने का इशारा किया। परंतु बाइक सवार द्वारा बिना रुके पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए मोटरसाइकिल बिना रोके पुनः आने वाली दिशा मे लेकर भागने लगा। दुबहड़ पुलिस ने उनका पीछा किया। कुछ ही दूरी पर मोटरसाइकिल सवार बदमाश पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर पुनः जान से मारने की नीयत से फायर किया।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने जवाबी कार्यवाही मे बदमाश अशोक यादव निवासी दरामपुर थाना फेफना को बाएं पैर में गोली लगी। पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि घायल बदमाश अशोक यादव अपने साथियों के साथ मिलकर रात्रि कोतवाली बलिया के क्षेत्रान्तर्गत निर्माणाधीन ग्रीन फिल्ड एक्सप्रेसवे पुलिया के पास अपने साथी विशाल यादव निवासी सिकरिया कला थाना गड़वार व कमलेश यादव निवासी निहोरानगर नई बस्ती कोतवाली के साथ मैजिक पर गो वंश लादकर वध के लिए नदी के रास्ते से बिहार ले जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने मेरे दोनो साथी सुनील यादव ,कमलेश यादव उपरोक्त को पकड़ लिया मै मौके से भाग गया था। पशु तस्करी का मेरे उपर भी कोतवाली, फेफना सहित कई थाने में मेरे विरुद्ध भी मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए मै बिहार भागने वाला था कि पुलिस घेर कर पकड़ लिया। घायल बदमाश मुन्ना यादव का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। तलाशी के दौरान पास से तमंचा कारतूस व दो खोखा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed