{"_id":"5ef340448ebc3e432802824f","slug":"covid-help-desk-will-be-installed-on-every-chc-phc-in-azamgarh-azamgarh-news-vns531895536","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ के हर सीएचसी-पीएचसी पर स्थापित होगा कोविड हेल्प डेस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ के हर सीएचसी-पीएचसी पर स्थापित होगा कोविड हेल्प डेस्क
विज्ञापन
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों में विकासखंड स्तर पर स्थित सरकारी अस्पतालों के साथ ही प्राइवेट अस्पतालों में कोविड हेल्प डेस्क स्थापित किए जाने का निर्देश दिया है। इस पर अमलीजामा पहनाने का काम शुरू हो चुका है। पहले सीएचसी-पीएचसी पर हेल्प डेस्क की स्थापना कराई जा रही है। वहीं प्राइवेट अस्पतालों को भी इस डेस्क की स्थापना के लिए सीएमओ पत्र भेज रहे हैं।
कोविड-19 का संक्रमण अभी कंट्रोल में नहीं आया है। लगातार नए मरीज मिल रहे हैं। इसे देखते हुए सीएम ने ब्लाक स्तर पर स्थित सभी अस्पतालों व प्राइवेट अस्पतालों पर भी कोविड हेल्प डेस्क स्थापित करने का फरमान जारी किया है। इस हेल्प डेस्क पर अस्पताल आने वाले मरीजों की ट्रैवेल हिस्ट्री नोट करने साथ ही पल्स ऑक्सीमीटर व इंफ्रारेड थर्मामीटर से जांच की जाएगी। इसके साथ ही मरीजों को कोरोना संक्रमण से बचाव के उपायों की भी जानकारी दी जाएगी। सीएम के फरमान के बाद जिले में कोविड हेल्प डेस्क स्थापित किए जाने की कवायद शुरू कर दी गई है। पहले चरण में सभी सीएचसी-पीएचसी पर इसकी स्थापना कराई जा रही है। यहां पर सुबह सात से शाम सात बजे तक एक कर्मचारी मौजूद रहेगा जो अस्पताल पहुंचने वाले लोगों की ट्रैवेल हिस्ट्री को नाम-पता के साथ नोट करेगा और जरूरत महसूस होने पर पल्स ऑक्सीमीटर व इंफ्रारेड थर्मामीटर से जांच भी करेगा। इतना ही नहीं कोरोना संक्रमण से बचाव केे लेकर जागरूक भी किया जाएगा। यह बताया जाएगा कि मास्क पहनना कितना जरूरी है, सोशल डिस्टेंसिंग कितनी जरूरी है। इंफ्रारेड थर्मामीटर की व्यवस्था तो फिलहाल सभी सीएचसी-पीएचसी पर मौजूद है लेकिन पल्स ऑक्सीमीटर हर जगह नहीं है। जिसे स्वास्थ्य विभाग उपलब्ध करा रहा है।
प्राइवेट अस्पतालों को जारी होगा पत्र
सीएचसी-पीएचसी पर तो सीएम के निर्देश के साथ ही कोविड हेल्प डेस्क स्थापित करा दिया गया है लेकिन प्राइवेट पर अभी इक्का-दुक्का अस्पताल ही इसकी व्यवस्था कर रखे हैं। जल्द ही सीएमओ के स्तर से सभी प्राइवेट अस्पतालों को कोविड हेल्प डेस्क स्थापित करने को लेकर पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
तहसील, थाना पर भी होगी स्थापना
मुख्यमंत्री ने सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों के साथ ही तहसील परिसर, थाना परिसर, राजस्व न्यायालय, जेल व विकास खंड कार्यालय में भी कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य विभाग को छोड़ अभी अन्य किसी भी जगह इसकी स्थापना नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही डेस्क के स्थापना की कवायद में पुलिस व प्रशासनिक हमला भी जुट गया है।
अस्पतालों पर पहले से ही हेल्प डेस्क संचालित कराया जा रहा था, कुछ संसाधन कम थे, जिसे तत्काल उपलब्ध कराया जा रहा है और एक-दो दिन में सभी सीएचसी-पीएचसी पर मुख्यमंत्री के दिशानिर्देशों के अनुरूप हेल्प डेस्क काम करने लगेंगे। प्राइवेट अस्पतालों को भी इस बाबत पत्र भेजने की कवायद शुरू करा दी गई है। - डॉ. एके मिश्रा, सीएमओ