फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Court opened, remand work only through video conferencing

न्यायालय खुले, रिमांड का कार्य वीडियो कांफ्रेंसिंग से ही

Mon, 08 Jun 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Court opened, remand work only through video conferencing
आजमगढ़। अनलॉक-1 में सोमवार से न्यायालय भी आम लोगों के लिए खोल दिए गए। हालांकि छूट मिलने के बाद पहले दिन कोई खास भीड़ नजर नहीं आई। थर्मल स्कैनर से गेट पर आने वाले अधिवक्ताओं और वादकारियों की जांच की गई। इसके बाद ही उन्हें अंदर प्रवेश दिया गया। न्यायालय के संचालन के मद्देनजर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि अभी कुछ शर्तों के अधीन न्यायालय क्रियाशील किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनपद न्यायालय के समस्त न्यायालय न्यायिक कार्य और प्रशासनिक मामलों के लिए खुल गए हैं। प्रकरणों की वरीयता के संबंध निर्गत दिशा-निर्देशों का न्यायिक अधिकारियों की ओर से कड़ाई से अनुपालन किया जाएगा। विचाराधीन बंदियों से संबंधित रिमांड और अन्य न्यायिक कार्य मात्र वीडियो कांफ्रेंसिंग से किया जाएगा। यदि तकनीकी समस्या उत्पन्न होती है तो जिट्सी वीडियो कांफ्रेंस का प्रयोग किया जा सकता है। पीठासीन अधिकारी अवकाश पर हैं तो उस न्यायालय का कार्य उसके प्रभारी अधिकारी संपादित करेंगे। न्यायिक सेवा केन्द्र का उपयोग अधिवक्ता एवं वादकारियों से नए प्रकरणों को प्राप्त करने के लिए किया जाएगा। सभी ऐसे आवेदनों को सीआईएस में पंजीकृत किया जाएगा। सभी अधिवक्ता को ई-कोर्ट एप के संचालन की जानकारी दी जाएगी। एप के माध्यम से सूचीबद्ध प्रकरणों को देख सकेंगे। जिला प्रशासन एवं मुख्य चिकित्साधिकारी के आग्रह पर कभी भी जिला न्यायालय परिसर को निश्चित समयावधि के लिए बंद किया जा सकता है। न्यायालय परिसर खोले जाने से पूर्व और बंद करने के बाद पूर्ण स्वच्छीकरण और सफाई कराई जाएगी। सीएमओ की ओर से चार थर्मल स्कैनर उपलब्ध कराए गए हैं। जिला प्रशासन और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से पर्याप्त संख्या में थर्मल स्कैनर उपलब्ध कराने को कहा गया है। प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को निर्देशित किया कि न्यायिक कार्य के संपादन के संबंध में न्यायालय के सभी हितधारकों (स्टॉक होल्डर्स) को आवश्यक जागरूकता अभियान के लिए सहायता प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed