फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Court gave life imprisonment to four killers

अदालत ने चार हत्यारोपियों दी उम्रकैद की

Wed, 22 Dec 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Court gave life imprisonment to four killers
हत्या के एक मामले में बुधवार की शाम कोर्ट नंबर आठ अनिल कुमार वर्मा ने सुनवाई कर पिता पुत्र सहित चार को दोषी पाया, साथ ही सभी को उम्र कैद के साथ साढ़े पंद्रह हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया। घटना निजामाबाद थाना क्षेत्र के असीलपुर गांव की है।
विज्ञापन

असीलपुर गांव निवासी अशोक कुमार राम ने तीन जुलाई 2017 को घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकदमें में आरोप है कि घटना की शाम लगभग पांच बजे वादी मुकदमा के लड़के पिंटू के साथ उसका भाई कैलाश मोटर साइकिल से घर लौट रहा था। तभी गांव के लाल बहादुर राम पुत्र बचनू, शैलेश और मुकेश पुत्रगण लाल बहादुर और संत लाल पुत्र कुमार पुरानी रंजिश को लेकर भद्दी-भद्दी गाली देते हुए गांव के समीप रोके। विरोध करने पर सभी आरोपियों ने कैलाश को लाठी-डंडों से मारापीटा। शोरगुल सुनकर वादी अशोक की पत्नी सीता देवी और कैलाश की पत्नी मीना देवी मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने सीता और मीना को भी मारापीटा।घायलावस्था में उपचारार्थ कैलाश को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस मामलेे में संबंधित थाना पुलिस ने चारो आरोपियों के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया। मुकदमे के परीक्षण के दौरान अभियोजन पक्ष की तरफ से पैरवी कर रहे शासकीय अधिवक्ता श्रीश कुमार चौहान ने इस मुकदमे के वादी अशोक राम,सीता,संगीता, मीना, योगेंद्र प्रसाद, राजा राम, कास्टेबुल योगेंद्र यादव, हेड कास्टेबुल अरविंद यादव, एसएसआई गिरीजेश सिंह, सुरेंद्र यादव, चीफ फार्मासिस्ट यशवंत प्रसाद और श्रीकांत चतुर्वेदी, डा. शाह आलम, डा. राजेंद्र कुमार, कास्टेबुल ओम प्रकाश को बतौर साक्षी अदालत में पेश किया और तर्को को रखा। अदालत ने उभय पक्षों के तर्को को सुनने के बाद आरोपी लाल बहादुर, शैलेश, मुकेश और संतलाल को दोषी पाया और उक्त सजा का निर्धारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed