फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Counting passed without RO

बिना आरओ के बनाया मतगणना पास

Sat, 01 May 2021 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Counting passed without RO
सगड़ी। तहसील क्षेत्र अजमतगढ़ ब्लाक पर शुक्रवार को बिना आरओ के ही मतगणना पास बनाना पड़ा। कोई भी आरओ अजमतगढ़ ब्लॉक पर मौजूद नहीं था। एक एक करके तीन आरओ कोरोना संक्रमित हो चुके है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव मतगणना कराने के लिए अजमतगढ़ ब्लाक पर डा. दीनानाथ यादव को आरओ बनाया गया था। कुछ दिन ड्यूटी करने के बाद वह कोरोना से संक्रमित हो गए। इसके बाद गंगेश्वर पाल को आरओ बनाया गया। वह भी दो दिन तक ड्यूटी किये इसके बाद वह कोरोना संक्रमित हो गए। इसके बाद इंद्रजीत यादव को आरओ बनाया गया। वर्तमान में वह भी कोरोना संक्रमित हैं। जिनका इलाज चल रहा है। एक एक करके तीन आरओ कोरोना पॉजिटिव होने से अजमतगढ़ ब्लाक पर हड़कंप की स्थिति बन गई है। शुक्रवार को मतगणना पास बनाने के दौरान कोई आरओ मौजूद नहीं था। बिना आरओ के ही पास बनाना पड़ा है। वही ब्लॉक में तैनात एक कर्मी की कुछ दिन पहले मौत हो गई। आज भी खंड विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, सेक्रेटरी सहित एक दर्जन से अधिक कर्मचारी कोरोना से संक्रमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed