फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Counting of votes will be done on 20 tables today

Azamgarh News: 20 टेबलों पर आज होगी मतगणना

Thu, 07 Sep 2023 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Counting of votes will be done on 20 tables today
पंचायत उपचुनाव की मतगणना शनिवार को बिलरियागंज, मार्टीनगंज, तरवां व पल्हना ब्लाक में एक साथ शुरू होगी। मतगणना के लिए 20 टेबल लगाई जाएगी। हर टेबल पर चार मतगणना कार्मिक तैनात होंगे। सुबह आठ बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी। वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। मतगणना की हर अपडेट को राज्य निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर भी अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद के मार्टीनगंज के सुरहन व बिलरियागंज के भगतपुर में जिला पंचायत सदस्य व विकास खंड पल्हना के कबूतरा और तरवां के ऊंचहुआं में ग्राम प्रधान पद के लिए बुधवार को उपचुनाव कराया गया। शनिवार को संबंधित ब्लाक व नगर पालिका व नगर पंचायत मुख्यालयों पर मतगणना सुबह आठ बजे से शुरु होगी। इसको सकुशल, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है।
विज्ञापन

मतगणना के लिए 20 मतगणना दलों का गठन किया गया है। प्रत्येक मतगणना दल में 04 अधिकारी व कर्मचारी की तैनाती की गई है। कुल 20 मतगणना दलों में 80 अधिकारी व कर्मचारी शामिल है। वहीं रिजर्व चार मतगणना दल टीम में कुल 16 अधिकारी व कर्मचारी शामिल किए गए हैं। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरु होगी जो कार्य की समाप्ति तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000
मतगणना के लिए यहां बनाए गए इतने टेबल
बिलरियागंज - 06 टेबल
मार्टीनगंज - 11 टेबल
तरवां - 02 टेबल
पल्हना - 01 टेबल
0000000000
इन सीटों पर इतने प्रत्याशियों ने ठोकी ताल
नं.प. व ब्लाक और गांव - प्रत्याशी

बिलरियागंज (भगतपुर) जिला पंचायत सदस्य - 02

मार्टीनगंज (सुरहन) जिला पंचायत सदस्य - 08

तरवां (ऊंचहुआं) ग्राम प्रधान - 04

पल्हना (कबूतरा) ग्राम प्रधान - 04
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed