फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Councillors met the MLA to increase their rights

Azamgarh News: अधिकारों में वृद्धि के लिए विधायक से मिले सभासद

Sun, 06 Apr 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Councillors met the MLA to increase their rights
आजमगढ़। उप्र सभासद एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को नगरीय विकास और सभासदों के अधिकारों में वृद्धि की मांग को लेकर अतरौलिया विधायक डॉ. संग्राम यादव से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को 9 सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर इन मांगों को विधानसभा और शासन स्तर पर उठाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद अफजल ने कहा कि नगरीय व्यवस्था में सुधार के लिए सभासदों के अधिकारों में इजाफा जरूरी है। उन्होंने मांग की कि सभासदों को वार्षिक विकास निधि के रूप में 35 लाख रुपये दिए जाएं, प्रतिमाह 15 हजार रुपये मानदेय प्रदान किया जाए, मेयर और चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लागू हो, नगर निकायों में डिप्टी मेयर, उपाध्यक्ष और वाइस चेयरमैन के पद बहाल किए जाएं। साथ ही, किसी सभासद की आकस्मिक मृत्यु पर उनके परिवार को 50 लाख रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता दी जाए। इस अवसर पर वरिष्ठ सभासद विजय यादव, महताब कुरैशी, संतोष चौहान, शेखर चौधरी, वीरेंद्र यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed