फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Councillors met MP Dharmendra Yadav demanding increase in rights

Azamgarh News: अधिकारों में वृद्धि की मांग, सांसद धर्मेंद्र यादव से मिले सभासद

Thu, 10 Apr 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Councillors met MP Dharmendra Yadav demanding increase in rights
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश सभासद एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल नगरीय विकास और सभासदों के अधिकारों में वृद्धि की मांग को लेकर सांसद धर्मेंद्र यादव से मिला।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को अपनी नौ सूत्रीय मांगों का एक पत्रक सौंपा। इसे लेकर सांसद ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद अफजल ने कहा कि नगरीय व्यवस्था को बेहतर करने के लिए सभासदों के अधिकारों में वृद्धि जरूरी है।
उन्होंने मांग की कि सभासदों को वार्षिक 35 लाख रुपये की विकास निधि, प्रतिमाह 15 हजार रुपये मानदेय, मेयर व चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का अधिकार, डिप्टी मेयर, उपाध्यक्ष और वाइस चेयरमैन के पदों की बहाली, सभासद की आकस्मिक मृत्यु पर परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए।
वरिष्ठ सभासद विजय चंद यादव ने कहा कि सभासदों को जिला मुख्यालय आने-जाने के लिए पांच साल तक रोडवेज और रेल का मुफ्त पास, सहायक अभियंता को विकास कार्यों के लिए स्टीमेट बनाने का सीधा अधिकार, आउटसोर्सिंग कर्मचारी चयन में सभासदों की भागीदारी और एक लाख रुपये तक के विकास कार्यों के लिए स्वतंत्र अधिकार दिया जाए, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष का हस्तक्षेप न हो।
विज्ञापन

सांसद धर्मेंद्र यादव ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि वे आगामी संसद सत्र में इन मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाएंगे और उत्तर प्रदेश विधानसभा में भी पार्टी के माध्यम से इन्हें उठवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर महताब कुरैशी, शेखर चौधरी, वीरेंद्र यादव, पूर्व सभासद तारिक फैसल, अनवर अहमद, अजीजुर्रहमान बाबू, आनंद देव उपाध्याय, संतोष चौहान, मनोज यादव व रेखा यादव सहित कई सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed