फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Council and Kasturba schools will open from July 1

एक जुलाई से खुलेंगे परिषदीय व कस्तूरबा विद्यालय

Sun, 27 Jun 2021 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Council and Kasturba schools will open from July 1
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण के कारण लंबे समय से बंद चल रहे परिषदीय व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को एक जुलाई से खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। स्कूलों में साफ-सफाई के साथ ही सैनिटाइजेशन शुरू कराया गया है। छात्र-छात्राओं को स्कूल आने की अनुमति नहीं होगी। सिर्फ शिक्षक एवं शिक्षण कार्य से जुड़े कर्मचारी ही विद्यालय पहुंचकर नामांकन सहित अन्य प्रशासनिक कार्य करेंगे। आनलाइन पढ़ाई पहले की तरह ही संचालित होती रहेगी।
विज्ञापन

स्कूल आने के बाद भले ही शिक्षकों को बच्चों को नहीं पढ़ाना होगा, लेकिन उन्हें विभागीय कार्य समयबद्ध तरीके से करना होगा। इसके अलावा शिक्षकों को जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग द्वारा अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की भी जिम्मेदारी निभानी होगी। स्कूलों को खोलने की तैयारियां शुरू कर दी गई है। सभी खंड शिक्षाधिकारियों व प्रधानाध्यापकों को स्कूलों की साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन के निर्देश दे दिए गए हैं। स्कूल खुलने पर सभी शिक्षकों को समय से आना व निर्धारित विभागीय कार्यों का प्रमुखता से संपादन करना होगा। बीएसए अम्बरीश कुमार ने बताया कि परिषदीय व कस्तूरबा गांधी विद्यालयों को खोलने के लिए शासन से निर्देश प्राप्त हुआ है। इसकी तैयारी की जा रही है। समय-समय पर स्कूलों का निरीक्षण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed