फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Corporation buses going through the highway, the department is feeling lime

हाइवे से होकर जा रहीं निगम की बसें, विभाग को लग रहा चूना

Mon, 28 Mar 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Corporation buses going through the highway, the department is feeling lime
लालगंज। परिवहन निगम के चालकों की मनमानी के कारण क्षेत्र के व्यापारी और यात्री सभी परेशान हैं। रोडवेज की बसें हाइवे पकड़ कर आजमगढ़-वाराणसी आ जा रही हैं। लोगों को अगर कहीं जाना है तो बस पकड़ने के लिए पैदल हाइवे पर जाना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा समस्या महिलाओं और छोटे बच्चों का हो रही है। विभागीय अधिकारी भी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिससे निगम की आय में चुना लग रहा है।
विज्ञापन

कस्बा लालगंज के समीप सिनेमा हॉल तिराहे से बाईपास पिच मार्ग जाता है वही मिर्जाआदमपुर गांव के समीप से हाईवे भी बाजार के दूसरे किनारे पर निकल जाता है। वाराणसी से आने वाली सरकारी बसें रेतवां चंद्रभानपुर या भीरा मोड़ या फिर मिर्जाआदमपुर के पास सवारियां उतार कर आगे बढ़ जाती हैं। इसी प्रकार आजमगढ़ से आने वाली बसें भी यही करती हैं। रात में तो और लोगों को समस्या उठानी पड़ती है। व्यापारियों, बच्चों, महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। अपने घरों को जाने के लिए कई किमी पैदल चलना पड़ता है। दिन के धूप में तो यात्रियों को कस्बे तक जाने के लिए घंटों सवारी वाहनों का इंतजार करना पड़ता है। मिर्जाआदमपुर, मसीरपुर, सिनेमा हाल तिराहा, भीरा मोड होते हुए सीधे बाईपास गया है लेकिन निगम की बसें हाईवे से ही होकर जा रहीं हैं। चालकों की मनमानी से रोडवेज को प्रतिदिन हजारों का चुना लग रहा है क्योकि निजी वाहन चालक बाइपास से जाकर सवारियों का उठा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed