{"_id":"5eaea2cb8ebc3e90813bedd2","slug":"corona-test-will-start-soon-in-medical-college-azamgarh-azamgarh-news-vns5230780159","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ः मेडिकल कालेज में जल्द शुरू होगी कोरोना की जांच, माइक्रो बायोलॉजी लैब के लिए मिले साढ़े चार करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ः मेडिकल कालेज में जल्द शुरू होगी कोरोना की जांच, माइक्रो बायोलॉजी लैब के लिए मिले साढ़े चार करोड़
Sun, 03 May 2020 04:24 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : Amar Ujala
जल्द ही आजमगढ़ जिले में स्थित राजकीय मेडिकल कालेज में कोरोना संक्रमण के जांच की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। माइक्रो बायोलॉजी लैब की स्थापना के लिए सरकार ने मेडिकल कालेज को साढ़े चार करोड़ रुपए की धनराशि भी उपलब्ध करा दी है। पैसे मिलने के साथ ही मेडिकल कालेज प्रशासन व्यवस्थाओं में जुट गया है।
प्रदेश सरकार ने कुछ दिनों पूर्व ही राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में कोरोना जांच लैब स्थापित करने की अनुमति प्रदान की थी। वर्तमान में जिले के सैंपल जांच के लिए बीएचयू वाराणसी स्थित लैब पर जा रहे थे। तीन दिनों से वह लैब बंद है क्योकि वहां जांच करने वाली एक छात्रा कोरोना पॉजिटिव हो गई है। अब जिले के कोरोना संदिग्धों का सैंपल बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर स्थित लैब पर भेजा जा रहा है।
वाराणसी लैब के बंद हो जाने से गोरखपुर लैब पर लोड भी ज्यादा बढ़ गया है। जिसे देखते हुए राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर जल्द लैब का शुरू होना अति आवश्यक भी हो गया है। प्राचार्य डॉ. आरपी शर्मा ने बताया कि शासन ने शनिवार को माइक्रो बायोलॉजी डिपार्टमेंट में कोरोना जांच लैब स्थापित करने के लिए साढ़े चार करोड़ रुपए की धनराशि भी उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मेडिकल कालेज के माइक्रो बायोलॉजी डिपार्टमेंट में दो प्रवक्ता डॉ. प्रतिक्षा श्रीवास्तव व डॉ. आशुतोष त्रिपाठी तैनात हैं। इसके अलावा जांच केंद्र के लिए जरूरी स्थान व मैन पावर की यहां कोई कमी नहीं है। शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप तैयारी जोर-शोर से चल रही है। जरूरी मशीनों को मंगाया जा रहा है। जल्द से जल्द यहां कोरोना जांच लैब स्थापित कर जांच की कवायद शुरू कर दी जाएगी।