फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Corona infected criminal absconding from police custody

कोरोना संक्रमित अपराधी पुलिस अभिरक्षा से फरार

Fri, 18 Sep 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Corona infected criminal absconding from police custody
आजमगढ़। बरदह थाना पुलिस ने गुरुवार को चेकिंग के दौरान बक्शपुर बेसो नदी पुल के पास से एक युवक को तमंचे के साथ पकड़ा था। गुरूवार को ही जेल भेजे जाने के पूर्व पीएचसी ठेकमा पर उसकी कोरोना जांच कराई गई। जिसमें वह पॉजिटिव निकला। इसके बाद पुलिस कर्मी उसे लेकर जेल पहुंचे तो जेल कर्मियों ने उसे जेल में दाखिल करने से इंकार कर दिया। इसके बाद उसे एल-वन अस्पताल ले जाया गया जहां पुलिस टीम को चकमा देकर वह फरार हो गया। पुलिस अभिरक्षा से अपराधी के फरार होते ही महकमे में हड़कंप मच गया। सिधारी थाने में उसके व आरक्षी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया है।
विज्ञापन

बरदह थाना पुलिस गुरुवार को सराय ख्वाजा जिला जौनपुर के शातिर अपराधी को बक्शपुर बेसो नदी पुल के पास से तमंचे के साथ पकड़ा था। गुरुवार को उसे जेल में दाखिला कराने के पहले पीएचसी ठेकमा पर जांच कराई गई तो वह कोरोना पॉजिटिव निकला। इसके बाद बरदह थाने के एसआई विष्णु प्रसाद मिश्र व आरक्षी अमरनाथ शर्मा उसे अपनी अभिरक्षा में लेकर गुरुवार की शाम को इटौरा जिला कारागार पहुंचे। पुलिस के अनुसार जेल कर्मियों ने कोराना पॉजिटिव रिपोर्ट देखने के बाद अपराधी बच्चन को जेल में दाखिला करने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस उसे लेकर महामृत्युंजय डेंटल कालेज इटौरा में बने एल-1 अस्पताल पहुंची। अभी उसे यहां भर्ती कराने को लेकर बातचीत हो ही रही थी कि अपराधी चकमा देकर फरार हो गया। सब इंस्पेक्टर विष्णु प्रसाद शुक्ल ने सिधारी थाने में फरार अपराधी बच्चन बनवासी व अभिरक्षा में लगे आरक्षी अमरनाथ शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस अभिरक्षा से अपराधी के फरार हो जाने पर हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

तमंचे के साथ पकड़ा गया अपराधी कैसे फरार हो गया है, इसकी जांच सीओ लालगंज को सौंप दी गई है। सीओ की जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं फरार अपराधी की गिरफ्तरी को लेकर भी पुलिस टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज कुमार पांडेय, एसपी सिटी, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed