फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Corona in women hospital labor room sealed

आजमगढ़ः महिला अस्पताल में कोरोना की दस्तक, लेबररूम सील

Tue, 11 Aug 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Corona in women hospital labor room sealed
आजमगढ़। जिला महिला अस्पताल में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। एक स्टाफ नर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल के लेबररूप, एक वार्ड को सैनिटाइज करा कर 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। वहीं पॉजिटिव मिली स्टाफ नर्स के संपर्क में आए आधा दर्जन मरीजों की बुधवार को सैपलिंग कराई जाएगी। महिला अस्पताल में कोरोना की दस्तक के बाद हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में कोरोना संक्रमण के इस दौर में बिना किसी सुरक्षा उपाय के ही डिलेवरी आदि कराई जा रही है। शनिवार को बिलरियागंज क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को डिलेवरी के लिए महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को डॉ. रश्मी ने उसका आपरेशन कर डिलेवरी कराई। इसके बाद महिला की हालत गंभीर होने लगी तो अस्पताल प्रशासन ने उसे हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन कई अस्पताल पर उसे लेकर गए लेकिन कहीं भी उसे एडमिट कर इलाज नहीं किया गया। इसके पीछे कारण यह था कि महिला की सांस फूल रही थी। इलाज के आभाव में महिला ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन सोमवार को शव लेकर महिला अस्पताल पहुंच गए और जम कर हंगामा मचाया। महिला की मौत की जानकारी होते ही अस्पताल के स्टाफ में भी हड़कंप मच गया। कोरोना के लक्षण की बात सामने आते ही सभी स्टाफ नर्सो ने अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने सभी स्टाफ नर्सो व अन्य कर्मियों के कोरोना की जांच जिला अस्पताल भेज कर कराया। मंगलवार को सभी की जांच हुइ, जिसमें एक स्टाफ नर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद अस्पताल का लेबर रुम, वह वार्ड जहां स्टाफ नर्स गई थी और मृत हुई महिला मरीज भर्ती थी को सैनिटाइज करा कर 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया। जिस वार्ड में मृत महिला मरीज भर्ती थी, उस वार्ड में आधा दर्जन अन्य प्रसूताएं भी भर्ती थी, जिनकी बुधवार को सैंपलिंग कराई जाएगी। वहीं अस्पताल के कर्मियों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन उनकी जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है। एक तो यहां कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के काई उपाय नहीं है तो वहीं अस्पताल प्रशासन प्रतिदिन सैनिटाइजेशन भी नहीं कराता है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अमिता अग्रवाल ने बताया कि बिलरियागंज की रहने वाली जिस महिला की मौत हुई है उसमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे, फिर भी अस्पताल के स्टाफ की डिमांड पर उनकी जांच कराई गई, जिसमें एक स्टाफ नर्स पॉजिटिव मिली है। इसके बाद लेबररूम, वार्ड जहां-जहां पॉजिटिव मिली स्टाफ नर्स की ड्यूटी रही को सैनिटाइज करा कर सील कर दिया गया है। आधा दर्जन अन्य प्रसूताएं भी उस वार्ड में थी, जिसमें स्टाफ नर्स ने ड्यूटी किया था, उनकी भी सैंपलिंग बुधवार को कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed