फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Corona in Azamgarh: Confirmation of infection in four new people, two died

आजमगढ़ में कोरोना: चार नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि, दो की मौत

Mon, 07 Jun 2021 09:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 09:15 PM IST
विज्ञापन
Corona in Azamgarh: Confirmation of infection in four new people, two died
आजमगढ़ जनपद में कोरोना संक्रमण के ग्राफ में एक बार फिर कमी देखने को मिल रही है। सोमवार को मात्र चार कोरोना संक्रमित मिले। जबकि राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में दो मरीजों की उपचार के दौरान संक्रमण से मौत हो गई।
विज्ञापन

सोमवार को 4417 लोगों की जांच की गई जिसमें चार लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिले में अब तक 17759 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। जबकि एक्टिव केस की संख्या 398 हो गई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 2017 लोगों की मौत हुई है। वहीं सोमवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में बीते 24 घंटों के दौरान दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों में एक आजमगढ़ तथा एक मऊ जनपद का निवासी था। नोडल अधिकारी डा. दीपक पांडेय ने बताया कि महराजगंज थाना क्षेत्र के 53 वर्षीय व्यक्ति को एक जून की शाम 5:40 पर भर्ती किया गया। इलाज के दौरान सोमवार की सुबह 3:45 बजे मौत हो गई। दूसरी तरफ मऊ जनपद के रामपुर निवासी 50 वर्षीय एक व्यक्ति को छह जून की सुबह 7:20 पर भर्ती किया गया। इलाज के दौरान उसी दिन अपराह्न बाद 2:30 बजे मौत हो गई। डॉ. दीपक पांडेय ने बताया कि मौत की बाबत सूचना महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा, मंडलायुक्त, डीएम, एसपी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। प्रोटोकाल के तहत मृतकों का अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed