फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Corona guidelines were blown up during enrollment

नामांकन के दौरान उड़ीं कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां

Sat, 26 Jun 2021 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Corona guidelines were blown up during enrollment
आजमगढ़। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन में भाजपा ने कोरोना गाइड लाइन की धज्जियां उड़ाईं। जुलूस पर रोक के बावजूद भाजपा प्रत्याशी समर्थकों और वाहनों के काफिले के साथ नामांकन नामांकन करने पहुंचे। नामांकन स्थल के पास स्थित बैरिकेडिंग पर पुलिस से नोंकझोंक भी हुई। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी विजय यादव ने नामांकन तो जरूर सादगी पूर्ण ढंग से किया लेकिन सपाईयाओं का हुजूम भी सपा कार्यालय के बाहर उमड़ा रहा।
विज्ञापन

सपा कार्यालय के बाहर जुटे सपाई भी कोरोना गाइड लाइन व आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे थे। यह अलग बात है कि भाजपा की तरह सपाईयों का कोई जुलूस सड़क पर नहीं निकला और न ही सपाईयों ने किसी प्रकार का हो-हल्ला ही मचाया।
विज्ञापन

भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर पहली बार दांव लगाया है। अतरौलिया विस सीट से प्रत्याशी रहे कन्हैया लाल निषाद के पुत्र संजय निषाद को प्रत्याशी बनाया गया है। संजय निषाद अहरौला ब्लाक के टहर किशुनदेवपुर जिला पंचायत सदस्य सीट से विजयी हुए हैं। अध्यक्ष पद के नामांकन के लिए भाजपा कार्यकर्ता शहर के बागेश्वर नगर स्थित जिला कार्यालय पर सुबह से ही जुटने लगे। सवा बारह बजे जिला कार्यालय से नामांकन जुलूस निकाला गया। कई बैरिकेडिंग को पार करते हुए जुलूस कलेक्ट्रेट तिराहे तक पहुंच गया। नामांकन स्थल से 50 मीटर की दूर बैरिकेडिंग पर पुलिस ने भीड़ को रोका तो नोकझोंक होनेगी। नेताओं ने बैरिकेडिंग हटा कर कुछ लोगों को अंदर प्रवेश करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके उलट समाजवादी पार्टी विजय यादव केवल प्रस्तावकों के साथ ही नामांकन करने पहुंचे। उनके साथ पार्टी का कोई बड़ा नेता तक नहीं था। तीसरे प्रत्याशी जयप्रकाश भी सादगी के साथ नामांकन करने पहुंचे थे।
समर्थन का सभी ने किया दावा
आजमगढ़। जिले में जिला पंचातय सदस्यों की कुल संख्या 84 है। ऐसे में जिस भी प्रत्याशी के साथ 43 सदस्य होंगे उसी सिर के जीत का सेहरा होगा। नामांकन के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सपा के विजय यादव और भाजपा के संजय निषाद दोनों ने ही 60 से ज्यादा जिला पंचायत सदस्यों के समर्थन का दावा किया। ऐसे में किसके साथ कितने है यह तो अब तीन जुलाई को मतदान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

29 को होगी नाम वापसी
आजमगढ़। एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह ने बताया कि नामांकन के दौरान विजय यादव ने दो बार में कुल चार, संजय निषाद ने एक बार दो व जय प्रकाश ने भी एक बार में दो सेट में नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्रों की जांच में सभी के पर्चे सही पाए गए। अब 29 को नाम वापसी होगी। इसके बाद अध्यक्ष पद के दावेदारों की सूची जारी कर तीन जुलाई को मतदान का कार्य संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed