फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Corona got involved in the outperform service due to Corona

कोरोना को दे मात सेवा में जुटीं सीमा को मिली शाबासी

Sat, 19 Sep 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Corona got involved in the outperform service due to Corona
आजमगढ़। बिलरियागंज ब्लाक के भीकपट्टी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) सीमा राय लोगों की देखभाल करते हुए कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं। स्वस्थ होने के बाद जैसे ही अस्पताल से छुट्टी मिली और होम क्वारंटीन की अवधि पूरी की फिर से लोगों की देखभाल में लग गईं। डीएम राजेश कुमार ने उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सीमा की तरह यदि हर कोई अपनी जिम्मेदारियों को लेकर सक्रिय रहे तो बड़ा से बड़ा लक्ष्य भी आसानी से पाया जा सकता है।
विज्ञापन

भीकपट्टी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर आठ गांवों की लगभग 15000 की आबादी का स्वास्थ्य सुधारने की जिम्मेदारी है। यहां की सीएचओ सीमा राय इस सेंटर पर मरीजों को देखती हैं। काम के दौरान ही उनकी तबीयत खराब रहने लगी। उन्हें बुखार था और शरीर में काफी दर्द था। दो सितंबर को उन्होंने कोल्हूखोर ब्लाक में एंटीजन किट्स टेस्ट कराया तो उन्हें कोरोना पॉजिटिव होने का पता चला। उन्हें एल-1 स्तर के चंडेश्वर डेंटल कालेज में इलाज के लिए भेजा गया। एक सप्ताह वहां रहने के बाद नौ सितंबर को वहां से डिस्चार्ज हुईं और 15 सितंबर तक होम क्वांरटीन रहीं। अवधि पूरी हुई तो भीकपट्टी के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर ओपीडी में छह मरीजों को देखा और उसके बाद क्षेत्र फरीदपुर गांव में ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एंड पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) सत्र में शामिल होने पहुंच गईं। कहा कि मुझे ई-संजीवनी एप का उपयोग घर-घर तक करवाना है इसलिए केंद्र पर जल्दी पहुंचना चाहती थी। लंबे समय तक लोगों से दूर रहूंगी तो उनको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के निस्तारण में असुविधा होगी। जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी डॉ. ओमजी श्रीवास्तव ने बताया कि सीमा राय हम सभी के लिए उदाहरण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed