{"_id":"5e721b528ebc3e774e111e27","slug":"corona-fifth-patient-was-also-found-negative-in-azamgarh-azamgarh-news-vns516403292","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ः आजमगढ़ में पांचवां मरीज भी मिला निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना ः आजमगढ़ में पांचवां मरीज भी मिला निगेटिव
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में कोरोना नहीं है। बुधवार को पांचवे संदिग्ध की रिपोर्ट भी आ गई जो निगेटिव आयी है। कोरोना को लेकर बुधवार केे जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह ने प्रेसवार्ता कर मरीज के रिपोर्ट की जानकारी दिया।
डीएम ने बताया कि तीन दिन पूर्व ही जिले में मिले पांचवे मरीज की रिपोर्ट बीएचयू ने निगेटिव बताई थी। लेकिन बीएचयू में बना माइक्रोबाइलोजिक लैब नया है, जिसके चलते वे अपनी जांच के बाद सीधे रिपोर्ट नहीं दे सकते है। ऐसे में बीएचयू की रिपोर्ट पुणे भेज दी गई थी और पुणे स्थित लैब से बुधवार को रिपोर्ट आयी जो निगेटिव ही है। डीएम ने बताया कि सतर्कता बहुत जरूरी है। अब तक जिले में कुल 45 लोगों को कोरंटाइन में रख कर जांच पड़ताल किया गया है। जिसमें से किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं पाये गये। इतना ही नहीं कुल पांच संदिग्धों के सेंपल जांच में भेजे गये थे जो सभी निगेटिव आये है।
विदेश से आने वालों की बनेगी सूची
डीएम एनपी सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी को पहले ही ऐसे लोगों की जानकारी देने का निर्देश दिया गया था जो विदेश से लौटे है। वहीं अब एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ को भी इस कार्य में लगा दिया गया है। सभी ग्रामों से सूचना एकत्र करायी जा रही है कि एक माह के अंदर कितने लोग विदेश से लौटे है। ऐसे ग्रामों व लोगों की सूची बतायी जाए ताकि किसी आपात स्थिति से निपटने में सहायता मिले। इस कार्य के लिए एसपी को भी पत्र लिखा गया है कि वे अपने बीट सिपाही व एलआईयू के माध्यम से भी एक माह के अंदर विदेश से लौटने वालों की जानकारी कर सूची तैयार कराये।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की रैपिड एक्शन टीम करेगी जांच
डीएम ने बताया कि विदेश से लौटने वाले लोगों की सूची बनने के बाद स्वास्थ्य विभाग की रैपिड एक्शन टीम मौके पर पहुंच कर उनकी व परिवार के लोगों की जांच करेंगी। यदि किसी में सर्दी, जुखाम, बुखार के लक्षण पाये जाएंगे तो उन्हें क्वारंटाइन सेंटर पर लाकर 14 दिनों तक निगरानी की जायेगी।
पांच से दस की संख्या में मिल रहे वादकारी
कोरोना का आतंक कलेक्ट्रेट तक पहुंच गया है। जनसुनवाई के दौरान डीएम कक्ष में एक साथ वादकारी घुस जाते थे लेकिन अब पांच से दस की संख्या में ही वादकारियों को भेजा जा रहा है। जो भीड़ एक साथ डीएम कक्ष में प्रवेश करती थी, उन्हें अब सभाकक्ष में बैठा दिया जा रहा है। डीएम ने कहा कि सतर्कता बस यह कवायद की गई है। किसी भी वादकारी को लौटाया नहीं जा रहा है। सभी से मैं स्वयं मिल रहा हूं।
धरना-प्रदर्शन न करने की अपील
डीएम एनपी सिंह ने कहा कि जिले में कोरोना का कोई असर नहीं है फिर भी सतर्क रहने की जरूरत है। शासन के निर्देशों के अनुरूप सार्वजनिक स्थलों पर धरना प्रदर्शन न किया जाये। घर पर भी आयोजित कार्यक्रमों में ऐसे लोगों को ही आमंत्रित किया जाये जो विदेश से न लौटा हो। इसके साथ ही छोटी गोष्ठियां आयोजित की जा सकती है, लेकिन आयोजन स्थल के सरफेस की सफाई के साथ ही हैंडवास आदि की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। इसके साथ ही बैठने की व्यवस्था में एक मीटर की दूरी का भी ख्याल रखा जाना जरूरी है।