फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Copying with color coded copies will be curbed

कलर कोड वाली कापियों से नकल पर लगेगी लगाम

Mon, 31 Jan 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Copying with color coded copies will be curbed
कलर कोड वाली कापियों से नकल पर लगेगी लगाम
विज्ञापन

- उत्तर पुस्तिकाओं के अदला-बदली पर लगेगी रोक
संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए लगातार अपनी प्रणाली को अपग्रेड कर रहा है। इसी के तहत उत्तर पुस्तिकाओं की अदला-बदली रोकने के लिए बोर्ड ने 12वीं में कलर कोड वाली उत्तर पुस्तिकाएं शामिल की हैं। यह प्रणाली बीते वर्ष शुरू होनी थी लेकिन परीक्षाएं स्थगित होने से इस बार पहली बार यह व्यवस्था लागू होगी।

शिक्षा सत्र 2021-22 में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के एक लाख 77 हजार 835 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। हाईस्कूल में 96625 व इंटरमीडिएट में 81210 छात्र-छात्राएं हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. वीके शर्मा ने बताया कि 12वीं के छात्रों को यह कलर कोड वाली उत्तर पुस्तिकाएं दी जाएंगी। प्रत्येक परीक्षार्थी को अलग रंग की उत्तर पुस्तिका मिलेगी। इससे केंद्रों पर कापियों के अदला-बदली की संभावनाएं न्यूनतम हो जाएंगी। वहीं, अगर कोई इस तरह की कोशिश करता है तो आसानी से पकड़ में आ जाएगा। इससे परीक्षा की सुचिता बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed