फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Controversy over offerings at Bhanwarnath temple, video goes viral

Azamgarh News: भंवरनाथ मंदिर के चढ़ावे पर विवाद, वीडियो वायरल

Mon, 24 Mar 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Controversy over offerings at Bhanwarnath temple, video goes viral
आजमगढ़। आस्था के केंद्र भंवरनाथ मंदिर में चढ़ावे के धन के बंटवारे को लेकर विवाद का वीडियो वायरल हो रहा है। रविवार को नगरवासी एसडीएम से मिलने सदर तहसील पहुंचे। हालांकि एसडीएम व्यस्तता के चलते नहीं आ सके। सोमवार को दोनों पक्षों को एक बार फिर बुलाया गया है। देवखरी के प्रधान रुपेश सिंह का आरोप था कि सोमवार को मनबढ़ लोगों की ओर से मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया था। पिछले 15 वर्षों से यहां पर प्रत्येक सोमवार को भगवान भोलेनाथ का शृंगार होते आ रहा था। लेकिन परंपरा को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोप लगाया कि गेट बंद करने वालों में अमरदेव सिंह, विपिन सिंह व कुछ अन्य गोसाईं लोग भी शामिल हैं। इसके अलावा आधी रात को दान पेटिका को खोल कर चढ़ावा भी निकाल लिया जाता है। इसका सीसी फुटेज भी है। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस दौरान जयप्रकाश दूबे दीपू ने भी कहा कि मंदिर में पिछले कई दिनों से कुछ स्थानीय मनबढ़ किस्म के लोग चढ़ावा के लालच में दबदबा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं अन्य लोगों ने बताया कि एसी व नॉन एसी कमरों की बुकिंग के नाम पर भी जमकर धनउगाही की जा रही है। कई बार यहां के मनबढ़ों की करतूतों की शिकायत पुलिस से भी की जा चुकी है लेकिन वह असमर्थ साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed