फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Controversy over idol immersion route

Azamgarh News: मूर्ति विसर्जन रास्ते के लिए विवाद

Mon, 23 Oct 2023 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Controversy over idol immersion route
बरदह। थाना क्षेत्र के पुरसुड़ी गांव में मूर्ति विसर्जन रास्ते के विवाद को लेकर सोमवार को भाजपा के पदाधिकारी व ग्रामीण बरदह थाने में पहुंचे। सूचना मिलने पर सीओ लालगंज लालगंज मनोज रघुवंशी व एसडीएम संतोष तिवारी भी पहुंच गए और दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पुरसुडी गांव में 2017 में विवाद हुआ था,जिसके बाद प्रशासन द्वारा मूर्ति विसर्जन का रास्ता बदल दिया गया था। तब से दूसरी तरफ से मूर्ति विसर्जन हो रहा है लेकिन इस बार हम लोग उसी रास्ते से मूर्ति विसर्जन करने पर अड़ गए। इसकी जानकारी किसी ने पुलिस प्रशासन को दी। मौके पर पुलिस पहुंची और इस रास्ते से मूर्ति ले जाने के लिए मना कर दिया। जैसे ही यह जानकारी भाजपा पदाधिकारियों को हुई मौके पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति प्रताप सिंह, बरदह मंडल अध्यक्ष बृजेश राय, रामसूरत राजभर, अंकुर राय, हेमंत तिवारी, अनिल राय विश्व हिंदू परिषद नेता, कुंदन राय के साथ ग्रामीण थाने पर पहुंच गए। उन्होंने थानाध्यक्ष से जब इस संबंध में पूछा तो उन्होंने ने कहा कि मूर्ति नए रास्ते से नहीं जाएगी जिस रास्ते से जाती है उसी रास्ते से जाएगी। तब लोगों ने बताया मूर्ति 2017 में इसी रास्ते से जाती थी जो प्रशासन द्वारा बंद किया गया है। लेकिन इस बार इसी रास्ते से मूर्ति जाएगी। थानाध्यक्ष ने इसकी सूचना सीओ मनोज कुमार रघुवंशी व एसडीएम लालगंज को दिया। मौके पर दोनों अधिकारी पहुंचे और दोनों पक्षों से वार्ता कर मामले को शांत किया। एसडीएम लालगंज ने बताया रास्ते के विवाद को लेकर मामला चल रहा है। जो ग्रामीणों के बीच में बैठकर इसका हल निकाला जाएगा किसी प्रकार का विवाद नहीं होगा मूर्ति विसर्जन शांतिपूर्वक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed