{"_id":"65f48bc59fd6e23e11099298","slug":"control-room-ready-evaluation-will-be-done-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-112708-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: कंंट्रोल रूम तैयार, आज से तीन केंद्रों पर होगा मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: कंंट्रोल रूम तैयार, आज से तीन केंद्रों पर होगा मूल्यांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार से शुरू हो रहा है। जिले में तीन केंद्रों पर मूल्यांकन का कार्य किया जाएगा। डीआईओएस कार्यालय पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां से सभी केंद्रों की निगरानी की जाएगी। मूल्यांकन सकुशल हो इसे लेकर डीआईओएस मनोज कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को कार्यालय में प्रधानाचार्यों संग बैठक की। उन्होंने सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि शनिवार की सुबह शिब्ली नेशनल इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज व राजकीय बालिका इंटर कालेज में सुबह 10 बजे से मूल्यांकन का कार्य शुरू हो जाएगा। शाम पांच बजे तक मूल्यांकन का कार्य चलेगा। इसके लिए परीक्षक सहित उप परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में यह मूल्यांकन होगा। कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से इसकी निगरानी की जाएगी। केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच चुकी हैं। शिक्षा परिषद के जो निर्देश हैं उसी के अनुसार इनका मूल्यांकन कराया जाएगा। बताया कि डीएवी मूल्यांकन केंद्र पर धारण क्षमता से अधिक परीक्षक आवंटित हो जाने से 16 मार्च को इस केंद्र पर आवंटित सभी परीक्षक उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। पहले वह हिंदी, अंग्रेजी, गणित व जीवविज्ञान भौतिक विज्ञान व रसायन विज्ञान का मूल्यांकन शुरु करेंगे। इसके बाद प्रधानाचार्य व उप नियंत्रक के माध्यम से अन्य विषयों के मूल्यांकन के बाद सूचना अलग से जारी की जाएगी। शिब्ली नेशनल इंटर कालेज एवं राजकीय बालिका इंटर कालेज में संपूर्ण विषयों का मूल्यांकन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी परीक्षक का विषय गलत अंकित हो गया तो वह अपना प्रत्यावेदन जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में उपलब्ध कराएंगे। जिस पर उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा।
कक्ष में मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि शिक्षा परिषद ने निर्देश दिए हैं कि मूल्यांकन में लगे उप प्रधान परीक्षक सहित परीक्षकों के मोबाइल केंद्र के गेट पर ही जमा कराए जाएं। कक्ष में मूल्यांकन कार्य के दौरान उनके पास मोबाइल नहीं होना चाहिए। केंद्र पर कोई भी बाहरी व्यक्ति प्रवेश न करे, इसका भी पूरा ध्यान रखा जाए।