{"_id":"61a238acffdcd818d43db7d2","slug":"contenders-are-increasing-in-sp-to-contest-from-mubarakpur-guddu-jamali-can-ride-a-cycle-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ः मुबारकपुर से चुनाव लड़ने के लिए सपा में बढ़ते जा रहे दावेदार, गुड्डू जमाली कर सकते हैं साइकिल की सवारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ः मुबारकपुर से चुनाव लड़ने के लिए सपा में बढ़ते जा रहे दावेदार, गुड्डू जमाली कर सकते हैं साइकिल की सवारी
Sat, 27 Nov 2021 07:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 27 Nov 2021 07:24 PM IST
सार
बसपा से विधायक रहे शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली के पार्टी से इस्तीफा देने के बाद सपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इसे देखते हुए मुबारकपुर विधानसभा सीट काफी खास हो गई है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी में विधानसभा चुनाव में अभी कई महीने शेष हैं, लेकिन आजमगढ़ का राजनीतिक पारा चरम पर पहुंच चुका है। बसपा से विधायक रहे शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली के पार्टी से इस्तीफा देने के बाद सपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इसे देखते हुए मुबारकपुर विधानसभा सीट काफी खास हो गई है।
विज्ञापन
मुबारकपुर से वर्तमान में सपा से पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ ही सपा से गठबंधन होने पर प्रसपा के रामदर्शन यादव टिकट के दावेदार पहले से ही हैं। अब शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली भी सपा में शामिल होते हैं तो वे भी यहां से दावेदार होंगे।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली 2002 और 2007 में बसपा के टिकट पर यहां से विधानसभा का चुनाव जीते और बसपा सरकार में मंत्री भी बने। वर्तमान में वह सपा में हैं। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव दो बार सपा के टिकट पर इस विधानसभा सीट से अपनी किस्मत आजमा चुके हैं लेकिन अभी तक उन्हें विधानसभा में जाने का गौरव हासिल नहीं हो सका है।
विज्ञापन
मुबारकपुर से रह चुके हैं विधायक
वहीं प्रसपा के रामदर्शन यादव भी मुबाकरपुर से एक बार विधायक रह चुके हैं और इस बार सपा से गठबंधन होने पर यहां से ताल ठोकने की फिराक में हैं। वहीं बसपा से इस्तीफा देने वाले शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली दो बार 2007 और 2012 में बसपा के टिकट पर मुबारकपुर से विधायक रह चुके हैं। ऐसे में सपा के सामने इस सीट पर अपने प्रत्याशी को चुनने में सबसे ज्यादा मुश्किल होने वाली है।