{"_id":"6a766101f7679a43745bcfe3aa47c094","slug":"contact-bridge-over-the-delay-in-building-the-performance-villagers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपर्क सेतु निर्माण में देरी पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपर्क सेतु निर्माण में देरी पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आजमगढ़। हथिया-गौरीशंकर घाट संपर्क सेतु के निर्माण में हो रही देरी के विरोध में सोमवार को तमसा बचाओ आंदोलन के बैनर तले ग्रामीणों ने गौरीशंकर घाट पर प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के अंदर लापरवाह अधिकारियों पर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता है तो तमसा बचाओ आंदोलन के लोग सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।
ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे संयोजक डा. सुजीत कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हथिया-गौरीशंकर घाट संपर्क सेतु की घोषणा नौ अक्तूबर 2012 को हुई थी। सेतु निगम की लापरवाही के चलते निर्माण की प्रगति काफी धीमी है। उन्होंने लापरवाह अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ पुल का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुुरू कराने की मांग की। बाद में डा. सुजीत कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी सुहास एलवाई से उनके कार्यालय में मुलाकात की। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की जांच कराकर दोषियाें के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर नजीर अहमद मंसूरी, प्रमोद सोनकर, रुदल सोनकर, राजेंद्र कुमार, विनोद सोनकर, इंदू भूषण, विक्रम, हेमंत उपाध्याय, बाबा निषाद, मकई, सुनीता, गोपाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
जेसीबी मशीन हुई सीज
मालटारी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन कपारगढ़ गांव में रविवार की रात ग्राम समाज की पोखरी पाटने वाली जेसीबी मशीन को पुलिस ने एसडीएम सगड़ी के निर्देश पर सीज कर दिया। कोतवाल जीयनपुर सत्यनरायण वर्मा ने बताया कि जमीन कपारगढ़ गांव निवासी विरेंद्र पुत्र गिरधर रविवार की रात जेसीबी मशीन से गांव समाज की पोखरी को पटवा रहा था। किसी ने इसकी शिकायत एसडीएम सगड़ी अनिल कुमार सिंह से कर दी। एसडीएम के आदेश पर पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी को कब्जे लेकर थाने चली आई। कोतवाल ने बताया कि आरोपी विरेंद्र के विरुद्ध लोक निवारण संपन्न अधिनियम की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेसीबी मशीन सीज कर दी गई है।
विज्ञापन