फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Consumers of Sahara India Bank demonstrated

सहारा इंडिया बैंक के उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sun, 18 Sep 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Consumers of Sahara India Bank demonstrated
बूढ़नपुर। अतरैठ के ग्रामीणों ने गौरा हरदो के महा प्रधान प्रतिनिधि अंकित गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को एक फाइनेंस और इंश्योरेंस कंपनी के खिलाफ उपभोक्ताओं ने अतरैठ बाजार में विरोध प्रदर्शन किया। कहा अगर उनका भुगतान नहीं हुआ तो तालाबंदी करेंगे।
विज्ञापन

एक उपभोक्ता उजागिर वर्मा ने बताया कि बच्चों की 80 हजार रुपया का फिक्स डिपाजिट दस वर्ष के लिए पत्नी के नाम पर उक्त फाइनेंस और इंश्योरेंस कंपनी में किया था। दस वर्ष से अधिक समय बीत चुका है लेकिन अब तक बैंक की ओर से भुगतान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

उपभोक्ता अजय वर्मा ने बताया 50 रुपये प्रतिदिन की दर से 2 वर्ष के लिए उन्होंने धन जमा किया था। फाइनेंस और इंश्योरेंस कंपनी की ओर से उनका भुगतान नहीं किया जा रहा है। फाइनेंस और इंश्योरेंस कंपनी का चक्कर काटकर वह थक चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुमारी देवी ने कहा कि उनका 80 हजार रुपया फाइनेंस और इंश्योरेंस कंपनी में जमा है। बेटी की शादी में कर्ज लिया है। धन मिल जाता तो समय से कर्ज चुका देती। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी कि भुगतान नहीं किया गया तो वे फाइनेंस और इंश्योरेंस कंपनी के दफ्तर पर ताला जड़ने को बाध्य होंगे। इस मौके पर उजागिर वर्मा, अजय वर्मा, प्रवेश गुप्ता, अरविंद गुप्ता, रविकांत तिवारी, विजय नारायण उपाध्याय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed