फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Consultation on preparations for social change Rath Yatra

सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा की तैयारियों पर मंत्रणा

Mon, 01 Nov 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Consultation on preparations for social change Rath Yatra
आजमगढ़। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव की अध्यक्षता में तमसा प्रेस क्लब के सभागार में संपन्न हुई। जिसमें आगामी 13 नवंबर को जनपद में पहुंचने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा की तैयारियों पर मंत्रणा किया गया। प्रसपा के प्रदेश प्रमुख महासचिव अभिषेक सिंह आशू ने कहा कि आमजन प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से उब गया है। सभी लोग परिवर्तन चाहते है। ऐसे में आमजन की आवाज बने राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की तरफ सभी की निगाहें है। प्रदेश महासचिव व मंडल प्रभारी रामदर्शन यादव ने कहा कि आज पूरा प्रदेश बढ़ती मंहगाई से कराह रहा है। अराजकता, भ्रष्टाचार ने अपने आगोश में पूरे प्रदेश को ले रखा है। जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा का स्वागत ऐतिहासिक होगा। यह रथयात्रा जनपद ही नहीं पूरे की राजनीति की दशा और दिशा तय करेगा। बैठक में आनंद उपाध्याय, हेमराज पासवान, वसी सिद्दीकी, डॉ. राजेंद्र यादव, शाने आलम बेग, लल्लन तिवारी, अरविद यादव, सुरेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed