फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Construction of Gaushala could not start in six months

छह माह में भी नहीं शुरू हो पाया गोशाला का निर्माण

Sun, 28 Jun 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Construction of Gaushala could not start in six months
आजमगढ़। आजमगढ़ नगर पालिका की ओर से सदर तहसील के मुजफ्फरपुर में कान्हा गोशाला का निर्माण अभी तक शुरू नहीं किया जा सकता है। प्रस्ताव को मंजूर हुए और बजट आवंटन के बाद लगभग छह माह का समय निकल चुका है, लेकिन पालिका प्रशासन अभी तक इसका निर्माण नहीं शुरू कराया जा सका है। इसके कारण शहर में लावारिस पशुओं के कारण जहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है वहीं, किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने गोसंरक्षण के लिए कान्हा गोशाला नाम से योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत नगर निकायों में कान्हा गोशाला का निर्माण करा गोवंश का संरक्षित करना था। जनपद में आजमगढ़ नगरपालिका की ओोर से सदर तहसील के मुजफ्फरपुर में गोशाला का प्रस्ताव बना कर शासन को भेजा गया था। काफी पहले शासन की ओर से डेढञ करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई थी। लगभग छह माह पहले पहली किस्त के रूप में 83 लाख रुपये भी जारी कर दिए गए थे। इसके बाद भी पालिका की ओर से निर्माण शुरू नहीं कराया जा सका है। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से पालिका को कई रिमाइंडर भी दिए गए, लेकिन निर्माण शुरू नहीं कराया गया। शासन की ओर से अब दबाव बनाने के बाद पालिका की ओर से निर्माण शुरू कराने के तैयारी की जा रही है। ईओ शुभनाथ प्रसाद ने बताया कि अभी निर्माण शुरू नहीं हो सका था। अब टेंडर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed