फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Constitutional amendment bill is against regional culture and costumes: Dharmendra Yadav

संविधान में संशोधन बिल क्षेत्रीय संस्कृति, वेश-भूषा के विरुद्ध: धर्मेंद्र यादव

Tue, 17 Dec 2024 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Constitutional amendment bill is against regional culture and costumes: Dharmendra Yadav
आजमगढ़। मुख्य सचेतक और सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने मंगलवार को सदन में केंद्र सरकार की ओर से लाए गए संविधान में 129वें संशोधन का विरोध किया। उन्होंने कहा कि अभी दो दिन पहले संविधान को बचाने तथा संविधान की गौरवशाली परंपरा को निभाने की कसमें खाने में कोई कमी नहीं रखी लेकिन दो दिन के बाद ही हमारे संविधान की मूल भावना, संघीय ढांचे को खत्म करने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार संविधान संशोधन बिल लेकर आई है।
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि मैं अपनी पार्टी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से कहना चाहता हूं कि यह संशोधन बिल क्षेत्रीय संस्कृति, भेष-भूषा के विरुद्ध है। हमारे संविधान निर्माताओं ने क्षेत्रीय मान्यताओं को दृष्टिगत रखते हुए संविधान के संघीय ढांचे का निर्माण किया था। राज्यों का गठन संस्कृति, भाषा, परिस्थितियों व समय के हिसाब से किया गया।मुझे कहने में कोई संकोच नहीं है कि संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर से विद्वान कोई भी व्यक्ति इस सदन में नहीं है। केंद्र सरकार संविधान की मूल भावना को खत्म करके तानाशाही रवैया अपनाकर लोकतंत्र को समाप्त करना चाहती है। अपने प्रति विपरीत माहौल पाकर तारीख बदलकर आठ विधानसभा व चार राज्यों का चुनाव एक साथ न करा पाने वाले लोग एक देश-एक चुनाव की बात करते हैं। मैं अपनी पार्टी की ओर से इस बिल का पुरजोर विरोध करता हूं और देश के जनमानस से कहना चाहता हूं कि भाजपा के लोग तानाशाही लागू करने के नित नए रास्ते खोज रहे हैं। सत्ता के बैठे लोग बताएं यदि किसी राज्य की कोई विधानसभा भंग हो जाती है तो क्या उस परिस्थिति में पूरे देश में लोकसभा व विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे? संविधान विरोधी, संघीय ढांचे विरोधी, सर्वोच्च न्यायालय के भावना विरोधी, गरीब विरोधी, दलित विरोधी, पिछड़ा विरोधी, अल्पसंख्यक विरोधी इस बिल संशोधन का हम पुनः पुरजोर विरोध करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed