फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Constitution is the holy book of the country.

Azamgarh News: संविधान देश का पवित्र ग्रंथ

Tue, 26 Nov 2024 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Constitution is the holy book of the country.
आजमगढ़। संविधान दिवस पर विभिन्न पार्टियों के कार्यालयों में मंगलवार को आयोजन हुए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि संविधान देश का पवित्र ग्रंथ है।
विज्ञापन

भाजपा लालगंज व आजमगढ़ की ओर से मंगलवार को संयुक्त कार्यक्रम हुआ। लालगंज जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि संविधान हमारे देश का सबसे पवित्र ग्रंथ है। जिलाध्यक्ष सदर श्रीकृष्ण पाल सिंह ने कहा कि सरकार ने पिछड़े वर्गों के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्हें पक्का घर, अनाज की सुरक्षा मिल रही है। किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा चंदू सरोज, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा, जिला महामंत्री नन्हकू राम सरोज आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस कार्यालय में संगोष्ठी हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान देश की व्यवस्था चलाने का माध्यम है। कहा कि भाजपा सरकार संविधान के साथ छेड़छाड़ कर रही है। मूल मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाया जा रहा है। गोष्ठी को शहर अध्यक्ष नजम शमीम, मुन्नू यादव, पूर्णमासी प्रजापति, रामगणेश प्रजापति, प्रदीप यादव, मुन्नू मौर्य आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

सपा कार्यालय पर आयोजन हुआ। इसमें जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर ने हमें संविधान दिया। इसमें सबको समानता, स्वतंत्रता, न्याय पाने का अधिकार दिया है। कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र और संविधान विरोधी है। इस दौरान गांधी जी के प्रतिमा से कलेक्ट्रेट तक मार्च करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को दिया गया। इसमें सपा, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, भाकपा माले, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और अन्य दल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा कार्यालय में भी संविधान दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि डाॅ. बलिराम ने कहा कि बाबा साहब आंबेडकर ने संविधान में समानता का अधिकार दिया है। अध्यक्षता मंडल प्रभारी हरिश्चंद्र गौतम ने की। विनोद चौहान, अरुण पाठक, राम विलास भास्कर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed