फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Constable's statement in Ramakant-Dumpy case date read in azamgarh court

Azamgarh News: रमाकांत-डंपी मामले में सिपाही का हुआ बयान, पड़ी तारीख, अंबारी बाजार में फायरिंग का है मामला

Mon, 04 Mar 2024 07:10 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 04 Mar 2024 07:10 PM IST
सार

Azamgarh News: 1998 के लोगसभा चुनाव के दौरान पूर्व सांसद व निवर्तमान विधायक रमाकांत यादव व पूर्व सांसद अकबर अहमद ‘डंपी’ व दोनों के समर्थक फूलपुर कोतवाली के अंबारी बाजार में आमने-सामने हो गए थे।

विज्ञापन
Constable's statement in Ramakant-Dumpy case date read in azamgarh court
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रमाकांत-डंपी मामले में सोमवार को एमपीएमएल कोर्ट में सुनवाई थी। जिसमें एक गवाह की गवाही हुई और इसके बाद कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 12 मार्च मुकर्रर कर दिया। रमाकांत यादव फतेहगढ़ जेल से वीसी के माध्यम से एमपीएमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा की अदालत में पेश हुए थे। 

विज्ञापन


1998 के लोगसभा चुनाव के दौरान पूर्व सांसद व निवर्तमान विधायक रमाकांत यादव व पूर्व सांसद अकबर अहमद ‘डंपी’ व दोनों के समर्थक फूलपुर कोतवाली के अंबारी बाजार में आमने-सामने हो गए थे। दोनों पक्ष से जम कर हवाई फायरिंग भी किया गया था। इस घटना में कोई हताहत तो नहीं हुई था, लेकिन अफरा-तफरी मच गई। इस पर तत्कालीन एचएचओ फूलपुर कोतवाली ने रमाकांत यादव व अकबर अहमद डंपी के साथ ही दोनों के कुछ समर्थकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था। 
विज्ञापन


मामला एमपीएमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा की अदालत में चल रहा है। वर्तमान में रमाकांत यादव फूलपुर पवई सीट से सपा के विधायक है और जेल की सलाखों के पीछे है। वर्तमान में उन्हें फतेहगढ़ जेल में रखा गया है। सोमवार को कोर्ट में सुनवाई थी। जिसमें एक गवाह सिपाही लालता प्रसाद की गवाही सोमवार को पूरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद न्यायाधीश ने इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख 12 मार्च मुकर्रर कर दिया। रमाकांत यादव फतेहगढ़ जेल से वीसी के माध्यम से कोर्ट में पेश हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed