फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Constable returning from duty dies in road accident in Azamgarh

Azamgarh News: ड्यूटी से लौट रहे आरक्षी की सड़क हादसे में मौत, पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि

Thu, 16 Jul 2026 07:24 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 16 Jul 2026 07:24 PM IST
सार

Azamgarh News: मंडलायुक्त की सुरक्षा ड्यूटी से लौट रहे आरक्षी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आरक्षी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

विज्ञापन
Constable returning from duty dies in road accident in Azamgarh
पुलिस लाइन में गार्ड आफ ऑनर के साथ आरक्षी को दी गई अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले में मंडलायुक्त की सुरक्षा ड्यूटी से लौट रहे आरक्षी बलवंत सिंह यादव की बुधवार रात सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। थाना सिधारी क्षेत्र में बेलइशा पुल के पास आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर एक अनुबंधित बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में उन्हें पूरे राजकीय सम्मान और गार्ड ऑफ ऑनर (सलामी) के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

विज्ञापन


घटना बुधवार की रात लगभग 11 बजे हुई। आरक्षी बलवंत सिंह यादव मंडलायुक्त के सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी पूरी कर पुलिस लाइन वापस लौट रहे थे। अनुबंधित बस की टक्कर से उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। 
विज्ञापन


बलवंत यादव चंदौली जनपद के ग्राम करजरा के निवासी थे। वह 17 दिसंबर 2022 को उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह मंडलायुक्त के सुरक्षा गार्ड ड्यूटी में तैनात थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई की और परिजनों को सूचित किया। पुलिस विभाग ने दिवंगत आरक्षी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।


बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दिवंगत आरक्षी बलवंत सिंह यादव को पूरे राजकीय सम्मान और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन उपस्थित रहे। क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी और क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed