{"_id":"5fa42ff98ebc3e9b881760df","slug":"constable-created-ruckus-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में कांस्टेबल ने नशे में किया हंगामा, राहगीरों से किया दुर्व्यवहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में कांस्टेबल ने नशे में किया हंगामा, राहगीरों से किया दुर्व्यवहार
Thu, 05 Nov 2020 10:31 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 05 Nov 2020 10:31 PM IST
विज्ञापन
सस्पेंड
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ पुलिस लाइन गेट के पास एक कांस्टेबल ने बुधवार की देर रात नशे में हंगामा किया। उसने राहगीरों के साथ दुर्व्यवहार भी किया। सूचना पर प्रतिसार निरीक्षक ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। उनकी रिपोर्ट पर एसपी ने गुरुवार को सिपाही को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि कांस्टेबल दीपक वर्मा बुधवार की रात पुलिस लाइन गेट के पास मुख्य मार्ग पर हंगामा कर रहा था। इस दौरान वह राहगीरों के साथ बदतमीजी भी कर रहा था। इसकी सूचना किसी ने कंट्रोल रूम को देने के साथ ही उन्हें भी दी।
विज्ञापन
इस पर प्रतिसार निरीक्षक के साथ शहर कोतवाली पुलिस को रात में ही मौके पर भेजा गया। इनके पहुंचने के पूर्व ही वह जा चुका था। वह पूर्व में भी ऐसी हरकत पर निलंबित हुआ है। आरआई की रिपोर्ट पर एसपी ने गुरुवार को उसे निलंबित कर दिया। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन