फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Conjunctivitis patients increased due to strong sunlight and dust storm

Azamgarh News: तेज धूप और मड़ाई से बढ़े कंजक्टिवाइटिस के मरीज

Sun, 04 May 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Conjunctivitis patients increased due to strong sunlight and dust storm
बलरामपुर। तेज धूप आंखों के लिए मुसीबत का सबब बन रही है। बच्चों और बुजुर्गों को आंखों में कंजक्टिवाइटिस और इंफेक्शन की समस्या भी बढ़ी है। मंडलीय जिला अस्पताल के नेत्र विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन 50-55 मरीज आंखों की समस्या लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन

धूल उड़ने से आंखों में एलर्जी की समस्या हो रही है। इससे आंखें सूख रही हैं और इनमें सूजन हो रहा है। साथ ही गेहूं की कटाई-मड़ाई के दौरान फसल या उनके अवशेष आंखों में जाने से इंफेक्शन भी हो रहा है। मंडलीय जिला अस्पताल के नेत्र सर्जन डॉ. रजनीश सेठ ने बताया कि गर्मी बढ़ने से नेत्र संबंधी समस्या लेकर आने वाले मरीजों की संख्या में प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। कंजक्टिवाइटिस के मरीज बढ़े हैं। उन्होंने बताया कि धूल व तेज धूप से बचें। बहुत जरूरी होने पर ही निकलें। दिन में चश्मे का प्रयोग करें। साथ ही आंखों को धूल-मिट्टी से बचाकर रखें।
विज्ञापन

आंखें लाल होना, पानी बहना, सूजन आना, खुजली होना, पलकों पर पपड़ी आदि लक्षणों के होने पर चिकित्सक की सलाह पर ही आई ड्रॉप डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed