फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Congress will set up chaupal in backward class dominated villages

पिछड़ा वर्ग बाहुल्य गांवों में कांग्रेस लगाएगी चौपाल

Sun, 27 Jun 2021 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Congress will set up chaupal in backward class dominated villages
आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में रविवार को स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें आरटीआई के जिलाध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला और ब्लाक पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। साथ ही पार्टी को मजबूत बनाने के लिए रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

इस दौरान आरटीआई के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव के साथ पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला और ब्लाक के नवनियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने कहा कि पिछड़ा वर्ग चौपाल के माध्यम से 200 पिछड़े वर्ग बाहुल्य गांवों का चयन कर चौपाल का कार्यक्रम कराएगा। प्रत्येक गांव में चौपाल के माध्यम से अध्यक्ष चुना जाएगा। जो कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। कांग्रेस की स्थापना ही स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के सिद्धांतों पर हुई है। कांग्रेस सरकार ने ही पिछड़े वर्ग की खुशहाली, संपन्नता, न्याय, शैक्षणिक विकास, सामाजिक, राजनैतिक और आर्थिक उत्थान के लिए योजनाए चलाई। आरटीआई विभाग के मंडल प्रभारी श्यामदेव यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मनरेगा योजना, खाद्य सुरक्षा योजना और जन सूचना के अधिकार का कानून बनाकर आम आदमी के जीवन को बेहतर बनाने का काम किया। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि देश की जनता को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं का सरकार सही ढ़ंग से क्रियांवयन नहीं कर रही है। हर विभागों में भ्रष्टाचार व्याप्त है। मुझे आरटीआई का जिलाध्यक्ष अध्यक्ष बनाकर जो दायित्व सौंपा गया है, मैं पूरी निष्ठा के साथ उसका निर्वहन करुंगा। इस मौके पर रमाशंकर शर्मा, राज यादव, गोविंद गुप्ता, रोहित यादव, राजाराम चौहान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed