फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Congress took out a protest against the privatization of the railway, demonstrated

रेलवे के निजीकरण के विरोध में कांग्रेस ने निकाला जुलूस, किया प्रदर्शन

Thu, 25 Jun 2020 06:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Congress took out a protest against the privatization of the railway, demonstrated
अंबारी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेलवे के निजीकरण सहित रेलमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। मांगों से संबंधित ज्ञापन स्टेशन मास्टर सतीश कुमार को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के समाजसेवियों ने माहुल रोड स्थित इंसाफ कार्यालय से दीदारगंज रेलवे स्टेशन तक जुलूस निकाल कर नारेबाजी की। रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही रेलवे और अंबारी पुलिस ने कार्यकर्ताओं को स्टेशन पर जाने से रोक दिया। कार्यकर्ताओं के बार-बार जाने का आग्रह कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर नहीं जाने दिया। इस दौरान रेलवे में हो रहे निजीकरण पर रोक लगाने, अंबारी रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज का निर्माण और लंबी दूरी के ट्रेनों के ठहराव की मांग की गई। कांग्रेस किसान सभा के प्रदेश महासचिव वीरेंद्र यादव ने कहा कि रेलवे में निजीकरण की प्रक्रिया 4जी की स्पीड से चल रही है। इससे बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी हो रही है। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं। दीदारगंज रेलवे स्टेशन मास्टर सतीश कुमार को दिए गए ज्ञापन में निजीकरण को रोकने, दीदारगंज रोड रेलवे स्टेशन पर बने क्रासिंग को सीधा करने, ओवरब्रिज का निर्माण, लंबी दूरी की ट्रेनों की मांग की। विकाश विश्वकर्मा, सौरभ सिंह यादव, प्रवेश प्रजापति, विपुल, उधव, जेपी, रविन्द्र, आरती, नीलम, गरिमा, निर्मला, निखिल, अभिषेक, कृष्णमुरारी, अवनीश, आकाश, शिवम, आदित्य यादव आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed