{"_id":"64fa11bda78918801e0ed9e8","slug":"congress-took-out-a-procession-on-completion-of-one-year-of-padyatra-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-3980-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पदयात्रा के एक वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस ने निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पदयात्रा के एक वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस ने निकाला जुलूस
विज्ञापन
भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को कांग्रेस जिला उपाध्यध्क्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में पदयात्रा जुलूस निकाला। कांग्रेसजनों ने कहा कि राहुल गांधी ने यात्रा से प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया है।
महात्मा गांधी और बाबा साहेब डा. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ पदयात्रा जुलूस पार्टी कार्यालय से निकलकर रैदोपुर, डीएवी कालेज, कालीचौरा होते हुए एलवल पहुंचा। वहां पीसीसी सदस्य सुमन कुमार सिंह की अध्यक्षता में सभा हुई। जिसका संचालन महासचिव अजीत राय ने किया। पूरे कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज कुमार गौतम शामिल रहे।
मनोज कुमार गौतम ने कहा कि राहुल गांधी ने देशवासियों को आपसी प्रेम, सद्भाव, भाईचारे का संदेश देने के लिए सात सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी, जो 12 राज्यों, दो केंद्र शासित प्रदेशों, 75 जिलों एवं 76 लोकसभा क्षेत्रों से होते हुए कश्मीर पहुंच कर समाप्त हुई। जिसके परिणामस्वरूप जनता अब ज्वलंत मुद्दों मंहगाई और बेरोजगारी पर चर्चा करने लगी है।
विज्ञापन
जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब देश की जनता बीजेपी के नफरत की राजनीति को नकार रही है। 2024 में वह बीजेपी को सत्ता से बाहर करने को पूरी तरह तैयार है। इस दौरान रमेश राजभर, बेलाल अहमद, मुन्नू यादव, जगदम्बिका चतुर्वेदी, अरविंद पांडेय, रीता मौर्य, राजबली राम आदि उपस्थित थे।