फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Congress prepared the outline of Dalit Panchayat

कांग्रेस ने तैयार की दलित पंचायत की रूपरेखा

Sat, 10 Jul 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Congress prepared the outline of Dalit Panchayat
आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक हुई। मुख्य अतिथि उप्र कांग्रेस उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह एवं विशिष्ट अतिथि उप्र दलित कांग्रेस के अध्यक्ष आलोक प्रसाद रहे। बैठक में जहानागंज थाना क्षेत्र के गोधौरा गांव में आयोजित दलित पंचायत की रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

उप्र कांग्रेस उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने कहा उप्र में जबसे योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है दलितों, वंचितों, अल्पसंख्यकों और समाज के अंतिम व्यक्ति पर हमले बढ़े हैं। आजमगढ़ दलितों के ऊपर अत्याचार की नर्सरी बन गया है। यहां पलिया गांव गोधौरा गांव आदि तमाम स्थानों पर पुलिस बर्बरता की घटनाओं को लेकर उप्र कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी जहानागंज थाना क्षेत्र के गोधौरा गांव में 12 जुलाई को दलित पंचायत आयोजित कर रही है। जिसमें उप्र कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (विधायक), दलित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन रावत, राष्ट्रीय नेता पीएल पुनिया, राष्ट्रीय नेता उदित राज, दलित कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरेवाल, उप्र दलित कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रसाद सहित कई राष्ट्रीय नेता दलित पंचायत में शामिल होंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर दलितों के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में एक लंबी और मजबूत लड़ाई की घोषणा दलित पंचायत में कांग्रेस पार्टी करेगी और दलितों के साथ हो रहे किसी भी तरह के अत्याचार को कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed