फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Congress party's village Chalo Sampark campaign from today

कांग्रेस पार्टी का गांव चलो संपर्क महाभियान आज से

Wed, 18 Aug 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Congress party's village Chalo Sampark campaign from today
आजमगढ़। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर और उप्र कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आह्वान पर गांव चलो महासंपर्क अभियान आज से शुरू होगा। जो 21 अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन

उक्त बातें बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया। उन्होंने बताया कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर जय भारत महासंपर्क अभियान के तहत पार्टी के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता, ब्लाक अध्यक्ष गांवों मेें प्रथम दिन समस्त न्याय पंचायत के एक-एक गांव में प्रत्येक दरवाजे पर दस्तक देंगे और अपना परिचय देंगे। दोपहर में किसी एक परिवार के यहां भोजन करेंगे। मेरा गांव, मेरा देश के तहत ग्रामीणों से संवाद और ग्राम प्रधान, बीडीसी से मुलाकात करेंगे। शाम सात से आठ बजे तक फेसबुक लाइव आकर गांव की प्रमुख समस्याओं पर वार्ता करेंगे। उसी गांव में रात्रि विश्राम करने के बाद दूसरे दिन प्रात: प्रभात फेरी और ग्रामीणों के साथ किसी सार्वजनिक स्थान पर श्रमदान करेंगे। इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर राजीव गांधी सम्मान समारोह में गांव के स्वतंत्रता सेनानी परिवारों, सैनिक परिवारों, सफाई कर्मचारी, आशा बहू, शिक्षामित्र आदि लोगों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही संविधान की शपथ दिलाई जाएगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सचिव अहमद शमशाद ने कहा कि 32 वर्षों से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं है। तब से उत्तर प्रदेश में विकास का मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। जातिवादी और सांप्रदायिक पार्टियों ने प्रदेश को बदहाल कर दिया है। इस मौके पर ओंकार पांडेय, मोहम्मद आजमी, विवेक राय सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। इसी क्रम में तहबरपुर ब्लाक में बुधवार को ब्लाक अध्यक्ष अंशुमाली राय की अध्यक्षता में बैठक हुई। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के महासचिव अब्दुर्रहमान ने बताया कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर आजादी की 75वी वर्षगांठ पर जय भारत महासंपर्क अभियान के तहत पार्टी के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता, ब्लाक अध्यक्ष गांवों में 75 घंटे प्रवास करेंगे। वह उस गांव के प्रत्येक घर पर जाकर कांग्रेस पार्टी की नीतियों, भारत की आजादी में कांग्रेस का योगदान, कांग्रेस द्वारा कराए गए कार्यों को बताए जाने के साथ ही पदाधिकारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उनके परिवार, सफाई कर्मी, रसोइयां और गांव के प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क चिह्नित परिवार में भोजन और विश्राम करेंगे। इस मौके पर पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष रमाशंकर शर्मा, रमाशंकर यादव, दशरथ राजभर, प्रेमनाथ, रणजीत यादव, अभिषेक यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed