फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Congress party released manifesto for women

कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं के लिए जारी किया घोषणा पत्र

Sun, 19 Dec 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Congress party released manifesto for women
कांग्रेस कार्यालय पर रविवार को कांग्रेसियों ने भारत के वीर शहीदों अशफाक उल्ला खां राम प्रसाद बिस्मिल, रोशन सिंह के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं के सशक्तिकरण की सदैव पक्षधर रही है। प्रदेश सचिव अहमद शमशाद ने कहा कि पार्टी ने पहली बार महिलाओं के लिए घोषणापत्र जारी किया। पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, पहली महिला लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, प्रदेश की पहली महिला राज्यपाल सरोजनी नायडू कांग्रेस ने ही बनाया जबकि उस समय राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बहुत कम हुआ करती थी। महासचिव प्रियंका गांधी ने 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने की घोषणा की है। मोहसिना किदवई को आजमगढ़ की जनता के सहयोग से संसद में कांग्रेस ने ही भेजा था। इस मौके पर प्रदेश सचिव रामअवध यादव, प्रवक्ता ओकार पांडेय, मुन्नू यादव, जगदंबिका चतुर्वेदी, राना खातून, मुन्नू मौर्य, निर्मला भारती, जावेद मंदे, अमर बहादुर यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed