फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Congress leader going to Lucknow arrested from Purvanchal Expressway

Azamgarh News: लखनऊ जा रहे कांग्रेस के नेता पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से गिरफ्तार

Tue, 17 Feb 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Congress leader going to Lucknow arrested from Purvanchal Expressway
एक्सप्रेस-वे पर गिरफ्तार कांग्रेस नेता। संवाद - फोटो : संवाद
आजमगढ़। 17 फरवरी को प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रोक दिया।
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रोककर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना राय समेत अन्य नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस का मंगलवार को विधानसभा घेराव का कार्यक्रम निर्धारित था। निर्धारित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेता एक दिन पूर्व सोमवार को लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर उन्हें रोक दिया और आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी। बाद में सभी को हिरासत में लेकर संबंधित थाने भेज दिया गया। गिरफ्तारी के बाद जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हमें रोककर गिरफ्तार करना यह दर्शाता है कि सरकार जनता की आवाज से घबराई हुई है। शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा घेराव में शामिल होना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन उसे दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी ऐसे दमन से डरने वाली नहीं है। कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन के खिलाफ उनका संघर्ष जारी रहेगा। पुलिस ने लखनऊ रवानगी से पहले पूर्व प्रदेश सचिव रामअवध यादव को भी उनके घर पर नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed