फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Congress has been occupied the most in Lalganj seat

लालगंज सीट पर सबसे अधिक रहा है कांग्रेस का कब्जा

Sat, 15 Jan 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Congress has been occupied the most in Lalganj seat
आजमगढ़। जिले के दक्षिणी छोर पर स्थित लालगंज विधान सभा की सीमा जौनपुर जिले की केराकत विधानसभा से सटी हुई है। जिले की अन्य विधानसभाओं की तुलना में यहां मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भी लालगंज विधान सभा क्षेत्र बड़ा है। यहां 484906 मतदाता हैं। इसमें 213765 पुरुष, 191162 महिला और 19 अन्य वोटर शामिल हैं।
विज्ञापन

मतदाता पुनरीक्षण के दौरान लालगंज में 10796 नए मतदाता बनाए गए हैं। इसमें 6964 पुरुष, 3830 महिला और 2 अन्य वोटर शामिल हैं। नई सूची में ज्यादातर युवा ही मतदाता बनाए गए हैं। लालगंज विधानसभा क्षेत्र में हुए अब तक के चुनावों पर गौर करें तो इस सीट पर कांग्रेस और बसपा का बादशाहत रही है। उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने इस सीट पर छह बार कब्जा जमाया है। जिसमें चार बार 1967, 1969, 1974 और 1980 में त्रिवेणी राय कांग्रेस के टिकट पर इस सीट से विधायक बने। इसके बाद बसपा के सुखदेव राजभर ने इस सीट पर चार बार 1991, 1993, 2002 और 2007 में कब्जा जमाया। वहीं अगर सपा और भाजपा की बात करें तो इस सीट पर दोनों पार्टियों को एक-एक बार ही जीत मिली। सपा से बेचई सरोज एक बार विधायक बने तो भाजपा से नरेंद्र सिंह ने सुखदेव राजभर को हराकर इस सीट पर कब्जा जमाया था।
विज्ञापन

लालगंज विस क्षेत्र से अब तक हुए विधायक
वर्ष विधायक दल
1952 कालिका सिंह कांग्रेस
1957 तेज बहादुर सिंह निर्दल
1962 सत्यदेव सिंह प्रजा सोशलिस्ट पार्टी
1967 त्रिवेणी राय कांग्रेस
1969 त्रिवेणी राय कांग्रेस
1974 त्रिवेणी राय कांग्रेस
1977 ईशदत्त जनता दल
1980 त्रिवेणी राय कांग्रेस
1982 रवींद्र राय (उपचुनाव) कांग्रेस
1985 श्रीप्रकाश सिंह उर्फ ज्ञानू जनता पार्टी
1989 श्रीप्रकाश सिंह उर्फ ज्ञानू जनता पार्टी
1991 सुखदेव राजभर बसपा
1993 सुखदेव राजभर बसपा
1996 नरेंद्र सिंह भाजपा
2002 सुखदेव राजभर बसपा
2007 सुखदेव राजभर बसपा
2012 बेचई सरोज सपा
2017 आजाद अरिमर्दन बसपा
लालगंज तहसील मुख्यालय है। क्षेत्र में स्टेट बैंक की पांच, यूबीआई की छह, बैंक आफ बड़ौदा की दो और ग्रामीण बैंक की आधा दर्जन शाखाएं हैं। क्षेत्र में 150 उच्च माध्यमिक व 300 से अधिक प्राथमिक विद्यालय, 20 इंटर कालेज, लगभग 12 डीग्री कालेज हैं। खेती और व्यवसाय ही इस क्षेत्र के लोगों का पेशा है। धान और गेहूं की खेती प्रमुखता से की जाती है। लालगंज तहसील में ही पहले मार्टीनगंज भी आता था। बाद में मार्टीनगंज को तहसील का दर्जा मिल गया। लालगंज तहसील के कई गांवों को मार्टीनगंज में शामिल कर दिया गया। मार्टीनगंज तहसील का कुछ हिस्सा दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र और कुछ हिस्सा लालगंज विधानसभा क्षेत्र में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज विधानसभा का जातिगत आंकड़ा
आजमगढ़। क्षत्रिय 48000, भूमिहार 47000, पासी 46000, अनुसूचित जाति 95000, मुस्लिम 45000, चौहान 18000, यादव 32000 के अलावा शेष अन्य जातियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed