{"_id":"5a8c75f14f1c1baa1b8b87a0","slug":"congress-followers-furious-over-pnb-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी घोटाले पर भड़के कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएनबी घोटाले पर भड़के कांग्रेसी
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
बैंक घोटले के विरोध में शिब्ली कालेज के सामने पुतला फूंकते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिब्ली नेशनल पीजी कालेज के छात्रों ने पंजाब नेशनल बैंक में घोटाला करने वाले नीरव मोदी, विक्रम कोठारी और माल्या का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया।
घोटाले का रुपया बैंक में वापस नहीं आने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। छात्र नेता लालजीत यादव ने कहा कि बैंक में किए गए घोटाले का रुपया जल्द से जल्द बैंक में आना चाहिए ताकि गरीबों को उनका पैसा मिल सके। अगर सरकार ने नीरव मोदी और माल्या को देश में लाकर उनसे घोटालों का पैसा वापस नहीं लिया तो छात्र संघ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
सेराज अहमद ने कहा कि जितने भी घोटाले देश में हो रहे है अगर उनका पौसा आ जाए तो लगभग चालीस लाख किसानों की कर्ज माफी की जा सकती है और गरीब छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति की रकम अदा की जा सकती है। पुतला दहन के दौरान कासिफ हसन, फुरकान अहमद, शौर्य सिंह, राकेश मौर्य, लोकपति दुबे, रवि कुमार, मनोज कुमार, शाकिर, बेलाल, नेहाल सहित अनेक छात्र उपस्थित रहे।
जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को पंजाब नेशनल बैंक के महा घोटाले के विरोध में कांग्रेसजनों ने कार्यालय से जुलूस निकाला। कलेक्ट्रे कचहरी का भ्रमण कर अंबेडकर पार्क में धरना दिया।
विज्ञापन
कांग्रेसजनों ने कार्यालय जुलूस नीरव मोदी को देश में लाओ, जनता की कमाई बैंक में वापस कराओं के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। जुलूस नारेबाजी करता हुआ कलेक्ट्रेट कचहरी का भ्रमण करते हुए डा.भीमराव अंबेडकर पार्क पहुंचा।
आयोजित धरने को संबोधित करते पूर्व सांसद डा. संतोष सिंह ने मोदी सरकार के घोटाओं और भ्रष्टाचार को उजागर किया। जिलाध्यक्ष हवलादार सिंह ने कहा कि मोदी सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाली सरकार है।
इस सरकार में जनता भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई से परेशान है। जनता को झूठा वादा कर सिर्फ बरगलाया जा रहा है। इस मौके पर लालसा राय, त्रिभुवन दुबे, बेलाल अहमद, मुन्नू यादव, डा. सुधाकर राम, मालती मिश्रा, विमला राय, सविता राय, इंदल सिंह, गुफरान अहमद, सिंगारी गौतम, महमूद आलम, मकबूल आलम सहित अनेक काग्रेस कार्यकता उपस्थित रहे।