फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Conflict between police and committee over playing DJ at Govardhan fair

Azamgarh News: गोवर्धन मेले में डीजे बजाने पर पुलिस और कमेटी के बीच नोकझोंक

Fri, 24 Oct 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Conflict between police and committee over playing DJ at Govardhan fair
निजामाबाद। कस्बे में गोवर्धन पूजा के अवसर पर लगने वाले ऐतिहासिक मेले में बुधवार रात पुलिस प्रशासन और कमेटी के सदस्यों के बीच नोकझोंक हो गई। मामला इतना बढ़ा कि करीब एक घंटे तक मेले की रौनक फीकी पड़ गई। इस दौरान मेले की लाइटें भी कुछ समय के लिए बंद कर दी गईं। घटना का वीडियो लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक फरहाबाद चौराहे पर रात करीब 10.30 बजे दो गलियों और एक चौराहे पर प्रतिमाएं स्थापित थीं। डीजे की आवाज तेज होने पर पुलिस प्रशासन ने ध्वनि कम करने की सलाह दी। इसी बात पर कमेटी के सदस्यों और पुलिस कर्मियों के बीच कहा-सुनी हो गई। आरोप है कि पुलिस ने डीजे बजा रहे सदस्यों का लैपटॉप कनेक्शन जबरन खींच दिया, जिससे विवाद और बढ़ गया। स्थिति बिगड़ने पर कमेटी के सदस्यों ने अपनी प्रतिमाओं को कपड़े से ढक दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हालांकि बाद में वरिष्ठ सदस्यों के हस्तक्षेप और पुलिस के समझाने के बाद मामला शांत हुआ। थाना प्रभारी हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस प्रशासन की ओर से किसी के साथ गलत व्यवहार नहीं किया गया। भीड़ की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए थे। पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में रखते हुए मेला सकुशल संपन्न कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed