फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Conflict between EO and councilors in front of the Municipal President

Azamgarh News: पालिकाध्यक्ष के सामने ईओ और सभासदों में नोकझोंक

Sat, 07 Mar 2026 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Conflict between EO and councilors in front of the Municipal President
पालिकाध्यक्ष मुबारकपुर के साथ बैठक में सभासद। संवाद
अमिलो। नगर पालिका मुबारकपुर स्थित पालिकाध्यक्ष के कक्ष में शुक्रवार को ईओ और सभासदों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। सभासद जन्म प्रमाणपत्र की लंबित पत्रावलियों का मामला उठाते रहे। पालिकाध्यक्ष डॉ. सबा शमीम की उपस्थिति में सभासदों ने जमकर हंगामा किया। सभासद सुलेमान अंसारी ने कहा कि वर्तमान में जन्म प्रमाण पत्र की दो हजार पत्रावलियां लंबित हैं। इससे जनमानस परेशान है और पालिका प्रशासन ने जांच को इतना जटिल बना दिया है कि काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। इसे सरल और स्थानीय स्तर पर कर्मचारियों को बढ़ा कर तेज गति से बनाए जाने की मांग की। सभासदों ने अपने-अपने वार्डों में टूटी पटिया को जल्द से जल्द बनाने की मांग की। कस्बे के अन्य मुद्दों को लेकर भी ईओ व सभासदों के बीच बहस हुई। ईओ विनय कुमार मिश्र ने सभासदों से बहसबाजी की बजाय कार्यों में सहयोग करने को कहा। पालिकाध्यक्ष डाॅ. सबा शमीम ने कहा कि समाधान के लिए आपसी सहमति सुझाव से हों सकता है। इस मौके पर सभासद वकार अहमद, बशीर अहमद, मासूम आजमी, कासिफ मसूद, धर्मेंद्र, सफी नवाज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed