{"_id":"667581b8c5954f641d0c3d89","slug":"condition-woman-went-on-haj-yatra-deteriorated-she-died-during-treatment-in-azamgarh-mourning-prevailed-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: हज यात्रा पर गई महिला की हालत बिगड़ी, उपचार के दौरान मौत, छाया मातम; सांस की थी बीमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: हज यात्रा पर गई महिला की हालत बिगड़ी, उपचार के दौरान मौत, छाया मातम; सांस की थी बीमारी
Fri, 21 Jun 2024 07:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 21 Jun 2024 07:06 PM IST
सार
Azamgarh News: महिला के निधन की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का कहना है कि कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शुक्रवार को वहां नमाज जनाजा के बाद सुपुर्द-ए-खाक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
दिलनवाज खातून की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला रसूलपुर से पति व छोटे पुत्र के साथ मक्का हज यात्रा पर गई महिला अचानक बीमार पड़ गई, जिसे उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान गुरुवार की शाम उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद घर मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
मुबारकपुर के मोहल्ला रसूलपुर निवासी हाजी मोहम्मद मुस्तफा अपनी पत्नी दिलनवाज खातून (55) और छोटे पुत्र फरहत (17) एक माह पूर्व 21 मई को लखनऊ एयरपोर्ट से हज यात्रा करने मक्का गई थीं। वहां पहुंचने पर तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
बताया कि मदीना में जब तक थीं, वह ठीक थीं। मदीना से मक्का जाने पर तबीयत खराब हुई। सन स्टोक के अलावा सांस रोग की बीमारी से इनकी हालत बिगड़ने लगा। वहां एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, लेकिन सुधार नहीं हो सका। 20 जून की शाम करीब पांच बजे अचानक उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन